Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने स्मार्ट मीटर को क्यों बताया स्मार्ट चीटर, बांका में नीतीश सरकार पर जमकर बोला हमला

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 03:08 PM (GMT+05:30)

    बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बांका में स्मार्ट मीटर और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने स्मार्ट मीटर को स्मार्ट चीटर मीटर बताया और कहा ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव ने स्मार्ट मीटर को बताया स्मार्ट चीटर
    तेजस्वी यादव ने स्मार्ट मीटर को बताया स्मार्ट चीटर

    HighLights

    1. कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के क्रम में बांका पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर बोला हमला
    2. तेजस्वी यादव ने बांका में कहा- महागठबंधन के साथ मिलकर राजद लड़ेगा झारखंड का चुनाव

    संवाद सूत्र, बांका। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को बांका पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने स्मार्ट मीटर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए।

    उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट मीटर नहीं है, बल्कि स्मार्ट चीटर मीटर है। जनता इससे परेशान है, लेकिन सरकार को लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है। 

    तेजस्वी ने लॉ एंड ऑर्डर पर खड़े किए सवाल

    तेजस्वी ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जिस दिन राज्य के हर जिले में लूट और हत्या सहित अन्य तरह की अपराधी घटनाएं ना हो।

    इन घटनाओं में दोषियों को सजा तक नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं से संवाद करना है। इससे पार्टी के विस्तार को लेकर कार्य योजना तैयार की जाएगी।

    हर जिले में होना है राजद का कार्यक्रम

    तेजस्वी ने कहा कि यह कार्यक्रम हर जिले में होना है, लेकिन बिहार में उपचुनाव और झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के कारण गुरुवार को जमुई से वे रांची निकल जाएंगे।

    खबरें और भी

    झारखंड विधानसभा चुनाव के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि वे लोग वहां पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिंग के सवाल को वे टालते नजर आए।

    नीतीश सरकार पर तेजस्वी ने क्या कहा?

    नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं नीतीश कुमार का सम्मान करता हूं, लेकिन उनसे अब बिहार संभल नहीं रहा है। 17 महीने में महागठबंधन की सरकार में जितना कम हुआ है, वह काम एनडीए की सरकार में अब तक नहीं हो सका है।

    उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। इसलिए हम लोगों को नया बिहार बनाना है। कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में काम करना है।

    प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व विधायक संजय यादव, रामदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

    20 अक्टूबर को बेगूसराय भी जाएंगे तेजस्वी

    बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बेगूसराय भी पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर प्रखंड राजद की बैठक मंगलवार को प्रखंड पत्रकार भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो ने की।

    प्रखंड प्रवक्ता मो. इकबाल ने बताया कि 20 अक्टूबर को दिन के 11 बजे से प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी सभागार भवन में नेता प्रतिपक्ष पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का आगमन है।

    वे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं की शिकायत एवं सुझाव पर भी चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि इसमें शामिल होने के लिए सबको रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। 

    यह भी पढ़ें-

    BJP-JDU में सब 'ऑल इज वेल'? चुनाव के आते ही तेज हुई सियासी अटकलें; कैसे होगा सीटों का बंटवारा

    'बेरोजगार हैं गिरिराज, सारा काम मोदी और अमित शाह करते हैं'; तेजस्वी यादव ने छोड़े 'शब्दबाण'