Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश-लालू पर खूब साधा निशाना, बोले- तेजस्वी को CM बनाने के लिए लोग मुख्यमंत्री को बहका रहे

    By Sonam Kumar SinghEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 02:27 AM (GMT+05:30)

    राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को कहा कि रास्ता भले ही बदल गया है लेकिन लक्ष्य नहीं कभी बदला है। वे हमेशा से बिहार ...और पढ़ें

    बांका के टाउन हाल में आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा
    बांका के टाउन हाल में आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

    HighLights

    1. रास्ता बदला, लक्ष्य कभी नहीं बदलेगा : उपेंद्र कुशवाहा
    2. टाउन हाल में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

    संवाद सूत्र, बांका: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को कहा कि रास्ता भले ही बदल गया है, लेकिन लक्ष्य नहीं कभी बदला है। वे हमेशा से बिहार के गरीब और शोषित के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे हैं। आगे भी लड़ाई जा रही रहेगी।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा शहर के टाउन हाल में पार्टी के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    CM माथे पर लालटेन लेकर घूम रहे : उपेंद्र

    उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर सीधे तौर पर निशाना साधा। कहा कि दोनों भाइयों ने मिलकर 33 साल तक बिहार में राज किया है।

    पिछले विधानसभा के चुनाव में 15 साल बनाम 15 की बात करने वाले नीतीश कुमार अब राजद का लालटेन माथे पर लेकर घूम रहे हैं।

    जब पहली बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो विकास हुआ। अब वे कुछ लोगों के बहकावे में आकर राष्ट्रीय राजनीति कर रहे हैं। यह सिर्फ तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के मकसद से लोग उनको बहका रहे हैं।

    रालोजद है जदयू का विकल्प : उपेंद्र कुशवाहा

    राजद बिहार में मजबूत नहीं हो इसके लिए सीएम ने खुद पहल कर उनकी पार्टी को जदयू में विलय करवाया था। उन्होंने फिर से नई पार्टी बनाकर बिहार की जनता को तीसरा विकल्प दिया है।

    उन्होंने रालोजद को जदयू का विकल्प बताया है। उन्हें पद का कोई लालच नहीं है। केंद्रीय मंत्री और वर्तमान समय में विधान पार्षद होते हुए उन्होंने पद को त्याग किया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले का बिहार कभी बनने नहीं दिया जाएगा, उन्हें बिहार के हक के लिए लड़ाई लड़नी है।

    इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र नाथ पटेल, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, सुभाष चंद्र चंद्रवंशी, अंगद कुशवाहा, बसंत चौधरी, मिथिलेश कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षतापार्टी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मंटू ने किया।

    रालोजद का जिला सम्मेलन फ्लॉप : राजद

    संवाद सूत्र, बांका : राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने शनिवार को आयोजित रालोजद का जिला स्तरीय सम्मेलन को फ्लॉप बताया। कहा कि सम्मेलन में पहुंचने वाले कार्यकर्ता भाड़े के थे।

    सभी को रोटी की भूख देकर लाए गए थे। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा गिरते जनाधार से सदमें में हैं। भाजपा के साथ उपेंद्र कुशवाहा का भी जनाधर खिसक गया है।

    खबरें और भी