Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banka News: बांका में होली की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को मारी गोली; कांप उठा इलाका

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 08:02 AM (IST)

    बांका के नगरडीह गांव में शुक्रवार की शाम युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पहले से घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने पहले तो अजय के साथ गाली- ...और पढ़ें

    बांका के नगरडीह गांव में युवक पर जानलेवा हमला (सांकेतिक तस्वीर)
    बांका के नगरडीह गांव में युवक पर जानलेवा हमला (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. बांका में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली
    2. मामला नगरडीह गांव का, पुलिस कर रही जांच
    3. गोलीबारी की घटना के बाद अफरातफरी का माहौल

    संवाद सहयोगी, फुल्लीडुमर (बांका)। थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। स्वजन ने जख्मी हालत में अजय पंजियारा (28) को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

    तीन युवकों ने किया जानलेवा हमला

    स्वजन ने बताया गांव में होली को लेकर उत्सव का माहौल था। इसी दौरान अजय पंजियारा गांव के दक्षिण टोला से अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में रास्ते में पूर्व से घात लगाए बैठे तीरो पंजियारा, पप्पू कुमार, विकास कुमार ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

    गाली-गलौज का विरोध करने पर मारी गोली

    इसके बाद युवकों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर अजय को गोली मार दी और मौके से सभी आरोपित फरार हो गए, गोली अजय पंजियारा के पेट में लगी है। गांव में गोलीबारी की घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

    गांव में गैंगवार की आशंका की सूचना मिलने पर फुल्लीडुमर एवं अमरपुर पुलिस नगरडीह गांव पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण करने में लगी हुई है। दरअसल, गांव में इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गांव में अब तक लगभग 6-7 लोगों की हत्या की जा चुकी है।

    खबरें और भी

    दो दशक से चल रहा विवाद

    आपको बता दें कि पिछले दो दशक से नगरडीह गांव में दो पक्ष में जमीन विवाद के साथ वर्चस्व को लेकर कई बार हिंसक झड़प भी हो चुकी है, जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है।

    लगभग आठ वर्ष पूर्व ही अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा मोड़ के समीप अपराधियों ने महेंद्र पंजियारा को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    महेंद्र पंजियारा की हतया के बाद से बदले की आग में अबतक आधा दर्जन से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है। घटना में शामिल छह-सात आरोपित अभी भी फरार हैं। इसके बाद भी गांव में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

    गोलीबारी में एक युवक जख्मी हुआ है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच जारी है। 

    पुलिस

    ये भी पढ़ें

    Munger News: अररिया के बाद मुंगेर में जमादार पर धारदार हथियार से हमला, मच गई चीख-पुकार; पटना रेफर

    Bihar News: बिहार में होली पर दर्दनाक हादसा, रंग खेलकर नहाने गई 2 सगी बहनों समेत 4 सहेलियों की डूबने से मौत