विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, घर से दो किमी दूर बहियार में मिला शव

Published: Sat, 19 Sep 2026 01:02 PM (IST)

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम 18 वर्षीय साजन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

कान में सटाकर मारी गोली, मौके पर मौत (फाइल फोटो)

कान में सटाकर मारी गोली, मौके पर मौत (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, भगवानपुर(बेगूसराय)। भगवानपुर थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव स्थित बघेला बहियार में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने 18 वर्षीय युवक साजन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक भरडीहा गांव के वार्ड संख्या चार निवासी अरविंद पासवान का पुत्र था। पुलिस ने देर रात घर से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर बहियार से उसका शव बरामद किया।

कान में सटाकर मारी गोली, मौके पर मौत

बताया जाता है कि अपराधियों ने साजन के कान में सटाकर गोली मारी। गोली कान के रास्ते सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

दो भाइयों में बड़ा था साजन

ग्रामीणों के अनुसार साजन दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई अंशु कुमार 15 वर्ष का है। परिवार में तीन बहनें भी हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है।

साजन के पिता अरविंद पासवान पहले बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि मां सविता देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बेटे की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल

साजन की मौत की खबर मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

हत्या के कारणों और आरोपितों की तलाश

पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस बीती रात से ही मामले की छानबीन में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।