Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बछवाड़ा जंक्शन पर विस्तार के बावजूद यात्री सुविधाओं की बदहाली, पानी-शौचालय-टिकट काउंटर का संकट

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 03:35 PM (IST)

    बछवाड़ा जंक्शन का विस्तार होने के बावजूद यात्री सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। हजारों यात्री स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विश्राम कक्ष और पर्याप्त टिकट काउं ...और पढ़ें

    बछवाड़ा जंक्शन पर विस्तार के बावजूद यात्री सुविधाओं की बदहाली

    बछवाड़ा जंक्शन पर विस्तार के बावजूद यात्री सुविधाओं की बदहाली

    HighLights

    1. स्वच्छ पेयजल, शौचालय और टिकट काउंटर का अभाव।

    2. गंदे शौचालय, खराब नल यात्रियों की बड़ी समस्या।

    3. सांसद गिरिराज सिंह से सुविधाओं में सुधार की मांग।

    संवाद सूत्र, बछवाड़ा (बेगूसराय)। बछवाड़ा जंक्शन का विस्तार और सुंदरीकरण तो कर दिया गया है, लेकिन यात्री सुविधाओं की स्थिति आज भी चिंताजनक बनी हुई है। प्रतिदिन हजारों यात्री जंक्शन से विभिन्न जिलों एवं राज्यों के लिए आवागमन करते हैं, इसके बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। यात्रियों को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विश्राम कक्ष और पर्याप्त टिकट काउंटर की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्टेशन के पश्चिमी ओबी पर स्थित टिकट काउंटर लंबे समय से बंद है, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म संख्या एक पर पुल पार कर टिकट लेना पड़ता है। खासकर वृद्ध और दिव्यांग यात्रियों के लिए यह प्रक्रिया काफी कष्टदायक साबित हो रही है। वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से भी यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। 

    प्लेटफार्म पर बने शौचालय गंदे और जर्जर 

    प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर बने शौचालय गंदे और जर्जर अवस्था में हैं। शौचालयों की दुर्दशा के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में यात्रियों को स्टेशन परिसर से बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है, जिससे असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न होती है।

    पानी के लिए भटकने को मजबूर यात्री

    पेयजल की स्थिति भी बदहाल है। प्लेटफार्म संख्या एक पर अधिकतर नलों से गंदा पानी निकलता है, जबकि प्लेटफार्म चार और पांच पर लगे हैंडपंप अनुपयोगी हो चुके हैं। गर्मी के मौसम में यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। इसके अलावा यात्री शेड की भी भारी कमी है। धूप, वर्षा और ठंड में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।

    खबरें और भी

    स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने कई बार रेल प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यात्रियों ने बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से स्टेशन पर सुविधाओं को दुरुस्त कराने की मांग की है।