70 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची से किया दुष्कर्म; बेगूसराय में आम चुनने के बहाने बुलाया था बगीचे में, गिरफ्तार
बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग को 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रामबालक पंडित ने बच्ची को ...और पढ़ें

10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
70 वर्षीय बुजुर्ग रामबालक पंडित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार।
10 वर्षीय बच्ची को आम चुनने के बहाने बुलाया था।
बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र की घटना।
संवाद सहयोगी, मंझौल (बेगूसराय)। बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में 11 जून की रात महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना ने जिले को बड़ा कलंक दिया है।
इस बीच मंझौल थाना क्षेत्र से ऐसी खबर आ गई जिसने समाज में तेजी से आ रही विकृति को दर्शाया है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग को बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
घटना 21 जून की है। 10 वर्षीय लड़की की मां ने पबड़ा गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग पर दुष्कर्म की एफआईआर कराई है। इस मामले में पुलिस ने रामबालक पंडित को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित को मौके पर लोगों ने दबोचा
एफआईआर के अनुसार, बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और पूरी बात बताई। उसने कहा कि आम चुनने के बहाने रामबालक पंडित उसे बगीचे में ले गया। वहां गलत कार्य करने लगा।
उसके रोने पर गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और उसे घर लाए। शोर होने पर आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सदर अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई। आरोपित की भी मेडिकल जांच कराई जाएगी।
11 जून की घटना में यूपी से एक की गिरफ्तारी
गौरतलब है कि 11 जून की रात एक महिला के साथ पांच वहशियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में किरकिरी होने पर पुलिस एक्शन में आई।
सदर डीएसपी 2 दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। इसके बाद यूपी के फरीदाबाद से बिजली महतो के पुत्र अमर निषाद उर्फ अमरजीत उर्फ मक्का मदीना को गिरफ्तार किया गया।
सामूहिक दुष्कर्म का नामजद आरोपित रामू महतो व सूरज महतो समेत एक अन्य अभी फरार है। तीन माह पूर्व पीड़िता के साथ दुष्कर्म के प्रयास व लूटपाट मामले में रामू महतो मुख्य आरोपित रहा है।