Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में SIR का मानदेय अभी तक बकाया, BLO ने डीएम से लगाई गुहार

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 02:10 PM (GMT+05:30)

    बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कराए गए एसआईआर कार्य के बदले बीएलओ को लगभग एक साल से मानदेय नहीं मिला है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पूर्व निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य को लेकर उस समय काफी चर्चा और विवाद हुआ था।

    सोशल मीडिया पर बीएलओ को इस कार्य के बदले अलग से मानदेय देने की बात भी तेजी से फैली थी, जबकि विपक्ष ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। इसके बावजूद बीएलओ ने पूरी निष्ठा के साथ दिन-रात मेहनत कर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

    हालांकि, कार्य समाप्त हुए लगभग एक वर्ष बीतने को है, लेकिन अब तक बीएलओ को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनमें नाराजगी देखी जा रही है।

    अभी तक बीएलओ को नहीं मिला भुगतान

    कई बीएलओ ने बताया कि करीब दो माह पहले प्रखंड नाजिर द्वारा मानदेय भुगतान के लिए एडवाइस पर हस्ताक्षर भी कराए गए थे, लेकिन इसके बाद कोई प्रगति नहीं हुई। इस दौरान होली, रमजान और ईद जैसे प्रमुख त्योहार भी बीत गए, लेकिन बीएलओ को भुगतान नहीं मिला।

    अधिकारी कर रहे टालमटोल

    इतना ही नहीं, उन्हें अब तक क्षतिपूर्ति अवकाश से संबंधित कोई पत्र भी जारी नहीं किया गया है। जबकि, अन्य जिलों और प्रखंडों में बीएलओ को मानदेय और अवकाश दोनों का लाभ मिल चुका है।

    बीएलओ ने बताया कि जब उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में बात की, तो उन्हें टालमटोल वाला जवाब मिला। अब बीएलओ ने डीएम से हस्तक्षेप कर शीघ्र मानदेय भुगतान और क्षतिपूर्ति अवकाश सुनिश्चित करने की मांग की है।