बेगूसराय में राजस्व महकमे में फेरबदल, DM ने 36 कर्मचारियों का किया ट्रांसफर
बेगूसराय जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रशासनिक दक्षता के लिए जिले के 36 राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। ...और पढ़ें
-1780940653931_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
HighLights
बेगूसराय में 36 राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण।
जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने जारी किए आदेश।
राजस्व कार्यों में गति लाने का उद्देश्य।
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने जिले के 36 राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया है।
इस संबंध में जारी आदेश में सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित कर्मियों का प्रभार आदान-प्रदान कराकर 10 जून तक उन्हें विरमित करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक विरमित नहीं होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी 11 जून से स्वतः विरमित माने जाएंगे।
प्रशासनिक महकमे में इस व्यापक तबादले को राजस्व कार्यों में गति लाने और विभिन्न अंचलों में मानव संसाधन का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्थानान्तरण आदेश के मुताबिक राजस्व कर्मचारी लालधारी चौधरी का सदर अंचल कार्यालय से वीरपुर अंचल कार्यालय, सोनू भट्ट का सदर अंचल कार्यालय से शाम्हो अकहा कुरहा, पुरुषोत्तम कुमार का सदर अंचल कार्यालय से चेरिया बरियारपुर, अभिषेक कुमार का सदर अंचल कार्यालय से बलिया ट्रांसफर किया गया।
बरौन भेजे गए संजय कुमार
दीपक कुमार का सदर अंचल कार्यालय से बखरी, संजय कुमार का सदर अंचल कार्यालय से बरौनी, प्रेम प्रसून कुमार का बरौनी अंचल कार्यालय से भगवानपुर, अजीत कुमार का सदर अंचल, रेखा कुमारी का नावकोठी, जलज कुमार गुप्ता का गढ़पुरा, संगीता लोमस का वीरपुर अंचल कार्यालय से बखरी ट्रांसफर किया गया।
कुंदन कुमार का मटिहानी अंचल कार्यालय से सदर अंचल, पंकज कुमार का अंचल कार्यालय बरौनी, स्नेहलता कुमारी का अंचल कार्यालय डंडारी, डब्लू कुमार का शाम्हो अकहा कुरहा अंचल कार्यालय से बरौनी, अंकित कुमार सिंह का बलिया अंचल कार्यालय से तेघड़ा, देवेंद्र कुमार का भगवानपुर भेजा गया।
दीपक कुमार का सदर अंचल, सूरज कुमार का डंडारी अंचल कार्यालय से तेघड़ा, रणवीर कुमार का बलिया, मनीष कुमार का अंचल कार्यालय तेघड़ा से छौड़ाही, सुशील कुमार झा का सदर अंचल कार्यालय, मनीष कुमार का खोदावंदपुर, नीरज कुमार का बछवाड़ा अंचल कार्यालय से मटिहानी, विवेक पटेल का डंडारी ट्रांसफर किया गया।
खबरें और भी
तेघड़ा भेजे गए पवन कुमार
वहीं, पवन कुमार का अंचल कार्यालय भगवानपुर से तेघड़ा, मनोज कुमार का बरौनी, अवध किशारे झा का बलिया, अवधेश साह का अंचल कार्यालय मंसूरचक से सदर अंचल, विकास कुमार का अंचल कार्यालय चेरिया बरियारपुर से तेघड़ा, गौतम कुमार का अंचल कार्यालय छौड़ाही से सदर अंचल, अरविंद कुमार भारती का सदर अंचल भेजा गया।
राकेश पासवान का अंचल कार्यालय खोदावंदपुर से तेघड़ा, कुंदन कुमार का अंचल कार्यालय खोदावंदपुर से बरौनी, मनीष कुमार का अंचल कार्यालय बखरी से बलिया तथा पंकज कुमार सहनी का अंचल कार्यालय गढ़पुरा से अंचल कार्यालय सदर के लिए स्थानान्तरण किया गया है।