विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय होटल दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, नेपाल भागने की तैयारी में था; पुलिस ने समस्तीपुर से दबोचा

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:50 AM (GMT+05:30)

बेगूसराय के एक होटल में महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को ...और पढ़ें

HighLights

  1. बेगूसराय होटल दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार।

  2. मुख्य आरोपी रोहित नेपाल भागने की फिराक में था।

  3. समस्तीपुर से गिरफ्तारी के दौरान भागने पर पैर फ्रैक्चर।

संवाद सूत्र, बछवाड़ा (बेगूसराय)। बेगूसराय के एक होटल में महिला के साथ दुष्‍कर्म, जानलेवा हमला एवं वीड‍ियो वायरल करने के मामले में पुल‍िस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुल‍िस ने वीड‍ियो वायरल होने और एफआईआर के बाद एक आरोपित व‍िक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्‍य आरोपित रोह‍ित कुमार फरार चल रहा था। 

पुलिस उसके संभावित ठ‍िकानों पर धावा बोल रही थी। इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि रोह‍ित नेपाल भागने की तैयारी में है। इसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई। 

नेपाल भागने की फ‍िराक में था आरोपित 

समस्‍तीपुर के मोह‍िउद्दीननगर से उसे गिरफ्तार क‍िया गया। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद पुलि‍स उसे लेकर बेगूसराय लौट रही थी। 

रास्‍ते में उसने पेशाब लगने की बात कही, जैसे ही गाड़ी की रफ्तार धीमी हुई, वह कूद गया। इसमें उसका पैर फ्रैक्‍चर हो गया। इसके बाद बछवारा पीएचसी में उसका इलाज कराया गया। 

रोह‍ित भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर वार्ड संख्या चार निवासी उपेंद्र सहनी का पुत्र है। वहीं विक्रम कुमार लोह‍ियानगर के अरुण सहनी का पुत्र है। दोनों आरोपित रिश्‍ते में साला-बहनोई हैं।

लोन दिलाने के बहाने ले गया साथ 

सोमवार की शाम पीड़िता ने नगर थाना पहुंचकर एफआईआर कराई थी। उसने आरोप लगाया क‍ि लोन दिलाने के बहाने युवक उसे ब्लू डायमंड होटल ले गया। वहां दूसरा युवक भी पहुंच गया। 

दोनों ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ दुष्‍कर्म क‍िया और उसका वीड‍ियो भी बना ल‍िया। बाद में उसे इंटरनेट मीड‍िया पर वायरल कर द‍िया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनीष ने कार्रवाई शुरू की। इसके बाद दोनों आरोपितों को दबोचा गया। 

यह भी पढ़ें- बेगूसराय के होटल में महिला से दुष्कर्म! वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।