यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद दी धमकी- थाने गए तो कर दूंगा बदनाम; जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रही मासूम
बिहार के बेगूसराय में छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एक गांव में बीते 17 अगस्त की आधी रात को पड़ोसी के बुलावे पर घर से बाहर निकली 16 वर्षीय किशोरी का तीन युवक ...और पढ़ें

HighLights
- नाबालिग छात्रा का अपहरण कर तीन युवक ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो।
- अभिभावक को वीडियो भेज दे रहे धमकी, नाबालिग छात्रा की स्थिति गंभीर।
- महिला थाना एवं छौड़ाही ओपी में प्राथमिकी कराने को चक्कर काट रहे स्वजन।
संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय): बिहार के बेगूसराय में छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एक गांव में बीते 17 अगस्त की आधी रात को पड़ोसी के बुलावे पर घर से बाहर निकली 16 वर्षीय किशोरी का तीन युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। अपहरण और दुष्कर्म का विरोध करने पर दरिंदों ने नाबालिग की बेरहमी से पिटाई भी की।
बेटी के घर से गायब होने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान सूनसान इलाके में उसकी आवाज सुनाई दी। इसके बाद जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो आरोपियों ने पिस्टल निकालकर चुप रहने की धमकी दी। आरोपियों ने किशोरी के परिजनों से कहा कि अगर उन्होंने थाने में शिकायत की तो, वे दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर देंगे।
पीड़ित किशोरी की गंभीर हालत देख परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ऑपरेशन कर किशोरी की जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर
आरोपियों के खिलाफ वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के साथ केस दर्ज कराने छौड़ाही और उसके बाद बेगूसराय महिला थाने पहुंचे किशोरी के परिजनों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक, पुलिस दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
देर रात 12:30 की घटना
किशोरी के मां ने बताया कि 17 अगस्त को पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था। देर रात करीब साढ़े बारह बजे नींद खुली तो देखा कि बेटी घर पर नहीं थी। इसके बाद पति के साथ उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पास के इलाके में बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
खबरें और भी
बेटी की आवाज सुन जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि तीन आरोपी छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पास के ही गांव के दरिंदे उनकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे।
परिजनों को दी चुप रहने की धमकी
इलाज के लिए भटकते रहे परिजन
पीड़ित परिजनों ने
क्या कहते हैं ओपी अध्यक्ष