Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: बेगूसराय में स्वच्छता मित्र की गोली मारकर हत्या, कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 09:26 AM (IST)

    बेगूसराय के मटिहानी में दीपावली की शाम कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद, मंगलवार सुबह स्वच्छता मित्र बसंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोस ...और पढ़ें

    बेगूसराय में स्वच्छता मित्र की गोली मारकर हत्या

    बेगूसराय में स्वच्छता मित्र की गोली मारकर हत्या


    HighLights

    1. कचरा फेंकने पर विवाद में हत्या

    2. स्वच्छता मित्र की गोली मारकर हत्या

    3. बेगूसराय में सनसनीखेज हत्याकांड

    संवाद सूत्र, मटिहानी (बेगूसराय)। दीपावली की शाम विवादित गली में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार की तड़के सोए अवस्था में स्वच्छता मित्र की गोली मार हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोस के आपराधिक चरित्र के एक युवक व स्वजनों पर लगा है।

    मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत स्थित मीनापुर निवासी स्व. राम उदित सिंह के 50 वर्षीय अविवाहित पुत्र बसंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने एफएसएल जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है और उनकी निशानदेही पर दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं एसपी मनीष ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

    मिली जानकारी के अनुसार बसंत सिंह पंचायत में स्वच्छता मित्र हैं। अविवाहित होने के कारण वह अपने भाई बबलू सिंह के साथ ही रहते थे। बसंत सिंह के परिवार का पड़ोसी राजाराम सिंह व अशोक सिंह के परिवार से गली की भूमि को लेकर विवाद है।

    मंगलवार को उसी गली में कचरा फेंकने को लेकर दोनों परिवार में विवाद हुआ था। एक पक्ष की जमुना देवी व बसंत सिंह में नोकझोंक हुई थी। इसके बाद सोए अवस्था में उनके सीने में गोली मार हत्या कर दी गई। स्वजन बताते हैं के आरोपित राजाराम आपराधिक प्रवृति का है और इसके विरुद्ध पूर्व से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले अंकित है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने घटनास्थल से पिलेट समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में मृतक के भाई बबलू सिंह ने मटिहानी थाना में आवेदन देकर राजाराम सिंह, अशोक सिंह सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।

    मटिहानी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की घटना के कारणों को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।