Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में सिर और छाती में गोली मारकर युवक की हत्या, चौर में मिला शव

    Updated: Thu, 14 May 2026 10:28 AM (IST)

    बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव में बुधवार रात एक युवक की सिर और छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. युवक रोबीन सिंह की सिर-छाती में गोली मारकर हत्या।

    2. शव बखरी के पोठियारी चौर में मिला, पुलिस जांच में जुटी।

    3. हत्या के पीछे भूमि विवाद की आशंका, स्वजन के बयान का इंतजार।

    संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय)। बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव में बुधवार की रात बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। गोली युवक के सिर और छाती में मारी गई है। मृतक गांव के विपुल सिंह का पुत्र 29 वर्षीय रोबीन सिंह है। देर रात एक बजे शव घर से दूर पोठियारी चौर में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम में भेजकर तहकीकात में जुट गई है। 

    थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता कर रही है। स्वजन के आवेदन या फर्द बयान का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। 

    गांव से 800 मीटर दूर मिला युवक

    थानाध्यक्ष ने बताया कि रात्रि लगभग 11 बजे मृतक के भाई ने पुलिस को युवक के नहीं मिलने की सूचना दी गई थी। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते युवक की खोज में जुट गई। परिवार के लोग भी सभी जगह उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। 

    रात के करीब एक बजे गांव से लगभग आठ सौ मीटर दूर पोठियारी चौर में युवक मिला। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने युवक की पहचान की। उसके बाद सभी काजगी प्रक्रिया को पूरा कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। 

    हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच जारी

    थानाध्यक्ष ने बताया कि चूंकि स्वजन शव के साथ पोस्टमार्टम करवाने गए हुए हैं। उनके वहां से लौटने के बाद ही कांड अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पुलिस अपने स्तर से हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। 

    खबरें और भी

    इधर युवक की हत्या से स्वजन में कोहराम मच गया है। गांव वाले भी इस हत्या से दहशत और सदमे में हैं। लोग घटना को भूमि विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। बहरहाल स्वजन के आवेदन और पुलिस की तफ्तीश के बाद ही घटना के कारण का खुलासा हो सकेगा।