Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Begusarai News: बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका ने रचाया प्रेम विवाह, लड़के ने बताई लड़की की मजबूरी

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 04:34 PM (IST)

    Begusarai News बेगूसराय से एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका ने जयमंगला गढ़ में लव मैरिज कर ली। शिक्षिका की शादी रविवार यानी ...और पढ़ें

    बेगूसराय के जयमंगलागढ़ में बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका ने रचाई शादी (सोशल मीडिया)
    बेगूसराय के जयमंगलागढ़ में बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका ने रचाई शादी (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. बेगूसराय में मंदिर में बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका ने रचाई शादी
    2. दोनों शिक्षक-शिक्षिका ने जयमंगलागढ़ में प्रेम विवाह रचाया
    3. बीपीएससी शिक्षक-शिक्षिका के डॉक्यूमेंट भी चेक किए गए

    संवाद सहयोगी, मंझौल(बेगूसराय)। Begusarai News: शनिवार को 52 शक्तिपीठ में एक मां जयमंगला के दरबार में अंतरजातीय बीपीएससी शिक्षक- शिक्षिका ने प्रेम विवाह किया। बता दें कि वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर निवासी बैजनाथ साह के पुत्र बीपीएससी शिक्षक ललन कुमार, जो कि विभूतिपुर के सरकारी विद्यालय में कार्यरत हैं।

    मंदिर प्रशासन ने शादी करते पकड़ा

    वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर निवासी ललन तांती की पुत्री सोनी कुमारी जो गढ़पुरा में बीपीएससी शिक्षिका है। दोनों 3 बजे दिन में माता जयमंगला के दरबार पहुंचे। उसके बाद दोनों वहां से हट कर हनुमान मंदिर पर चले गए। कुछ समय बाद ही मंदिर प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली, तब खोजने पर दोनों को हनुमान मंदिर में शादी करते पकड़ा।

    मौके पर मौजूद पुलिस पिकेट के सैप ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर दोनों ने अपनी जानकारी दी। दोनों के कागजात की जांच करने पर दोनों बालिग पाए गए। इसके बाद उन्हें मंदिर प्रशासन को सुपुर्द कर दिया गया। मंदिर प्रशासन ने दोनों प्रेमी जोड़े को माता जयमंगला के दरबार में जयमाला, सिंदूर दिला कर आदर्श विवाह करवाया।

    लड़के ने बताई लड़की की मजबूरी

    लड़के से जब पुलिस जवान ने पूछताछ की तो लड़के ने बताया कि हमलोग कोर्ट में शादी को लेकर प्रक्रिया में हैं।  आज लड़की की शादी कहीं और फाइनल होने वाली थी। जिस कारण से आज हम दोनों यहां पर शादी कर लिए। लगभग 5 दिनों के अंदर हम कोर्ट में शादी कर लेंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Hajipur News: हाजीपुर में 75 लोगों को एक साथ क्यों किया गया गिरफ्तार? एसपी हर किशोर राय ने चलाया अभियान

    Kaimur News: कैमूर में दिनदहाड़े 50 राउंड फायरिंग, छात्र की मौत से बवाल; भारी संख्या में पहुंची पुलिस