विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Begusarai News: मटिहानी एरिया के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल पिता-पुत्र गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और 10 गोली बरामद

Published: Fri, 06 Sep 2024 03:37 PM (IST)

Begusarai News बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी ...और पढ़ें

बेगूसराय में पिता-पुत्र गिरफ्तार देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार (जागरण सांकेतिक फोटो)
बेगूसराय में पिता-पुत्र गिरफ्तार देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार (जागरण सांकेतिक फोटो)

संवाद सूत्र, मटिहानी (बेगूसराय)। Begusarai News: मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मटिहानी थाना की पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं 10 गोली के साथ पिता एवं पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मटिहानी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया।

सदर डीएसपी-टू, भास्कर रंजन कहा कि मटिहानी थाना अध्यक्ष नितेश कुमार को गुरुवार की रात्रि गुप्त सूचना मिली कि बदलपुरा निवासी बुधन सिंह के पुत्र शंकर सिंह एवं शंकर सिंह के पुत्र धीरज कुमार अपने घर में हथियार रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर मटिहानी थाना की पुलिस ने थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर की तलाशी में बिस्तर के नीचे से दो देसी कट्टा एवं 10 गोली बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि दोनों पिता एवं पुत्र अपराधी प्रवृत्ति के हैं। शंकर सिंह पर अलग-अलग थाने में हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।

वहीं शंकर सिंह के पुत्र धीरज कुमार पर हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट की दो प्राथमिकी मटिहानी थाना एवं मुफस्सिल थाना में अंकित है। विगत तीन दिन पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी में गोली फायर करने के आरोप में धीरज कुमार आरोपित है। दोनों पिता पुत्र पर प्राथमिकी अंकित कर उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया। मौके पर प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, सअनि सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।