Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में सिलिंडर की किल्लत ने ली गर्भवती की जान, गैस भराने के पैसों को लेकर पति से चल रहा था विवाद

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 06:18 PM (IST)

    वीरपुर, बेगूसराय में रसोई गैस खत्म होने पर हुए पारिवारिक विवाद में आठ माह की गर्भवती लक्ष्मी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति राजा चौधर ...और पढ़ें

    सिलिंडर की किल्लत ने ली गर्भवती की जान

    सिलिंडर की किल्लत ने ली गर्भवती की जान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, वीरपुर (बेगूसराय)। घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। वीरपुर थाना के मुजफ्फरा वार्ड संख्या नौ में रसोई गैस खत्म होने से उपजे पारिवारिक विवाद ने मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जब आठ माह की गर्भवती 21 वर्षीय लक्ष्मी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका लक्ष्मी देवी दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना के शिहरवा घाट निवासी भूखो चौधरी की पुत्री थी। करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरा निवासी राजा चौधरी से हुई थी। दंपती का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है।

    स्वजन के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से घर में रसोई गैस समाप्त थी, जिससे भोजन बनाने में लगातार परेशानी हो रही थी, ननद ने भी गैस खत्म होने की आशंका जताते हुए अपने गैस के उपयोग से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था।

    मृतका की बहन मीना कुमारी ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी ने मायके से एक हजार रुपये मंगवाकर गैस भरवाने की बात कही थी, लेकिन आरोपित पति ने गैस नहीं भरवाया। बताया गया कि किसी एजेंसी से कनेक्शन नहीं रहने के कारण गैस नहीं मिल रहा था।

    खबरें और भी

    स्वजन ने यह भी आरोप लगाया कि राजा चौधरी नशा और जुआ खेलने का आदी है तथा गैस भराने के लिए मंगाए गए पैसे भी जुए में हार गया। वहीं, आरोपित पति ने मारपीट से इनकार करते हुए बताया कि वह दुकान से खाने का सामान लाकर गया था और लौटने पर पत्नी को जमीन पर गिरा पाया।

    इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

    दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी:

    इस संबंध में मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर वीरपुर थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी अंकित की गई है। इधर, एसपी मनीष द्वारा बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सदर डीएसपी-2 एवं वीरपुर थाना को मामले की बिंदुवार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया गया है।