Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपने कभी सड़क को ऊपर उठते देखा है? बेगूसराय में हुआ कुछ ऐसा क‍ि नि‍कालनी पड़ी हवा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में सड़क का एक हिस्सा अचानक ऊपर उठने लगा, जिससे ग्रामीण हैरान रह गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ से सड़क तोड़कर अंदर फंसी हवा निक ...और पढ़ें

    तोड़ा गया सड़क का ऊपर उठा ह‍िस्‍सा। जागरण

    तोड़ा गया सड़क का ऊपर उठा ह‍िस्‍सा। जागरण

    HighLights

    1. बेगूसराय में सड़क का एक हिस्सा अचानक ऊपर उठा।

    2. ग्रामीणों ने सड़क तोड़कर अंदर फंसी हवा निकाली।

    3. समय पर कार्रवाई से बड़ा सड़क हादसा टल गया।

    संसू, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड की खांजहांपुर पंचायत में शनिवार की शाम एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों को कुछ देर के लिए हैरानी में डाल दिया।

    श्रीपुर-खांजहांपुर पथ पर सड़क का एक हिस्सा अचानक ऊपर उठने लगा। देखते ही देखते सड़क मानो फूलने लगी और आसपास मौजूद लोग दंग रह गए।

    शुरुआत में लोगों को लगा कि कहीं जमीन धंसने वाली है या सड़क के नीचे कोई बड़ा खतरा पैदा हो गया है। कुछ ग्रामीणों ने इसे देखकर सड़क से दूरी बना ली, जबकि कई लोग जिज्ञासा के कारण मौके पर पहुंच गए।

    सड़क तोड़े जाने के बाद खत्‍म हुआ ऊपर उठना 

    देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और सड़क का उभरा हुआ हिस्सा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इस बीच कुछ लोगों को लगा क‍ि शायद गर्मी के कारण हवा का दबाव बढ़ने से ऐसा हो रहा है।  

    उन्होंने सड़क के उभर रहे हिस्से को सावधानी से तोड़ा, ताकि अंदर फंसी हवा बाहर निकल सके। जैसे ही हवा निकलने लगी, सड़क का उठना धीरे-धीरे बंद हो गया और कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता, तो सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती थी या वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता था।

    लोगों में बना रहा कौतूहल 

    ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तकनीकी जांच कराने और आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। इस घटना ने ग्रामीणों के बीच कौतूहल भी पैदा किया।

    कई लोग देर तक मौके पर खड़े होकर यह समझने की कोशिश करते रहे कि आखिर सड़क अचानक ऊपर क्यों उठने लगी।

    हालांकि विशेषज्ञ जांच के बाद ही इसकी वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।