Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में लूटपाट का विरोध करने पर कबाड़ी दुकानदार को मारी गोली, खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुँचा घायल

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 11:23 PM (GMT+05:30)

    बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव में एक कबाड़ी खरीदने वाले युवक रवीश कुमार को अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मार दी। रवीश अपनी गाड़ी चलाक ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. कबाड़ी खरीदने गए युवक को गोली मारी गई।

    2. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने हमला किया।

    3. घायल युवक खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा।

    संवाद सहयोगी, बलिया(बेगूसराय)। बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव में मंगलवार की शाम अपराधियों ने एक कबाड़ी खरीदने वाले युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव निवासी रामाशीष चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रवीश कुमार के रूप में हुई है। 

    घटना के संबंध में घायल रवीश ने बताया कि वह राहतपुर गांव में कबाड़ी खरीदने गया था। उसी दौरान एक युवक ने उसकी गाड़ी रोककर मोबाइल और पैसे की मांग करने लगा हमारे द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने जान मारने की नीयत से सीने में गोली मार कर घायल कर दिया। 

    घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज 

    गोली लगने के बावजूद घायल रबिश हिम्मत दिखाते हुए स्वयं ही वाहन चलाकर इलाज के लिए बलिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना घायल के स्वजन व पुलिस को दिया गया। 

    पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया।थानाध्यक्ष बिकास कुमार राय ने बताया घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।वही घटना के बाद पुलिस सघन छापेमारी अभियान में जुट गयी है।

    इधर सूचना मिलते ही घायल के पिता रामाशीष चौधरी और माता प्रेमा देवी ,भाई सहित स्वजन अस्पताल पहुंचे। अपने पुत्र की हालत देखकर स्वजन में चीख पुकार मची रही। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    खबरें और भी