Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेगूसराय के अब्दुर रहमान का कमाल, ISRO में मिली शानदार नौकरी; जूनियर साइंटिस्ट पद पर चयन

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 03:38 PM (GMT+05:30)

    बिहार के बेगूसराय जिले के एक छात्र ने इतिहास रच दिया है। छौड़ाही प्रखंड के अब्दुर रहमान का चयन इसरो में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। यह पहली बार ...और पढ़ें

    इसरो के मैकेनिकल डिपाटमेंट में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित अब्दूर रहमान।
    इसरो के मैकेनिकल डिपाटमेंट में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित अब्दूर रहमान।

    HighLights

    1. छौड़ाही के अब्दुर रहमान का इसरो में जूनियर साइंटिस्ट पद पर चयन
    2. इसरो के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में दिखाएंगे अपने ज्ञान का हुनर

    संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। बेगूसराय जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर देहात के छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के एक छात्र का इसरो में जूनियर साइंटिस्ट (ISRO Junior Scientist) पद पर चयन हुआ है। क्षेत्र से पहली बार इसरो में साइंटिस्ट पद पर किसी छात्र का चयन होने से लोगों में प्रसन्नता है।

    घर पर आकर क्षेत्रवासी छात्र एवं उनके माता-पिता को शुभकामना दे रहे हैं। सफल विद्यार्थी छौड़ाही थाना क्षेत्र के बाद बखड्डा गांव निवासी किसान मो. अलाउद्दीन एवं माता इब्राना खातून के पुत्र अब्दुर रहमान हैं।

    किसान हैं अब्दुर रहमान के पिता

    अब्दुर रहमान बताते हैं कि उनके पिता किसान हैं एवं मां गृहिणी। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय बाद बखड्डा से प्राथमिक शिक्षा एवं छौड़ाही उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद एपीजे यूनिवर्सिटी लखनऊ (APJ University Lucknow) से बी.टेक की उपाधि प्राप्त की, फिर एनआईटी पटना से एम.टेक किया।

    इसरो के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में लगी नौकरी

    एनआईटी पटना (NIT Patna) में अध्ययन करते समय ही अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा जगा था। अब वे इसरो के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित हुए हैं। अब्दुर रहमान अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं प्राथमिक से एनआईटी तक के सभी शिक्षकों को देते हैं।

    सावंत पंचायत की मुखिया काजल कुमारी के अलावा संजय पासवान, राजेश पासवान, मो. डब्लू, मो. हुसैन मंसूरी, शेख कलंदर, मो. आरजू, डॉ. कलाम अंसारी उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

    ये भी पढ़ें- BPSC Teacher News: शिक्षकों को देना होगा 10 साल का सैलरी स्टेटमेंट, विभाग ने जारी किए नए निर्देश

    ये भी पढ़ें- Sultanganj Airport: ऐसे में कैसे बनेगा सुल्तानगंज हवाई अड्डा ? सामने आई बड़ी परेशानी; अधिकारी ने लिखा पत्र

    खबरें और भी