बेगूसराय: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने कराई पति की हत्या, शव टंकी में फंका; 9 दिन बाद मिली युवक की बॉडी
बेगूसराय में एक व्यक्ति का शव टंकी में मिला, जिसकी पहचान उसकी पत्नी ने की। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, क्योंकि प्रेम प्रसं ...और पढ़ें

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने कराई पति की हत्या, शव टंकी में फंका; 9 दिन बाद मिली युवक की बॉडी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। जीरोमाइल ओपी की पुलिस ने रविवार को हर्ल बरौनी कॉलोनी परिसर के वन विभाग क्षेत्र स्थित टंकी में पपरौर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी स्व. रामचंद्र पासवान के 35 वर्षीय पुत्र जगदीप पासवान की सड़ा गला शव बरामद किया गया। शव इतना गला हुआ था कि पहचान मुश्किल हो रही थी। उसकी पहचान जगदीप पासवान की मां फूला देवी ने की।
जानकारी के अनुसार, जगदीश पासवान पिछले 11 अप्रैल शनिवार से ही घर से गायब था। 19 अप्रैल को हर्ल टाउनशिप पोखर के उत्तर जब कुछ महिलाएं लकड़ी चुन रही थीं, उनको पास के एक टंकी से दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से जीरोमाइल ओपी को इसकी सूचना दी गई।
जिस पर जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर टंकी से शव निकालकर अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया। हालांकि, स्वजनों की मांग पर कोर्ट द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेजने की सूचना प्राप्त हुई है।
इधर, पुलिस ने मां फूला देवी द्वारा संदेह व्यक्त करने की स्थिति में जगदीप पासवान की पत्नी विभा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार के दिन जगदीप पासवान की मां फूला देवी द्वारा अपनी पुत्रवधू विभा देवी, पपरौर वार्ड तीन के चंदन साह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी अंकित कराई गई है।
खबरें और भी
जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही जगदीप पासवान की पत्नी विभा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि जगदीप पासवान को तीन बेटी और दो बेटा भी है। पूर्व के दिनों में भी जगदीप पासवान की आंख में उसकी पत्नी द्वारा मिर्च का पाउडर डालने की बात प्रकाश में आया है।
जगदीश की हत्या प्रेम प्रसंग में किए जाने की चर्चा जोरों पर है। स्थानीय लोगों की मानें तो पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति की हत्या कर शव को हर्ल बरौनी कॉलोनी परिसर स्थित शौचालय की टंकी में फेंक दिया होगा। जब उसकी मां बेटा के बारे में पूछती तो पत्नी बोल रही थी कि दिल्ली कमाने गया है।
विदित हो कि 13 वर्ष पूर्व जगदीप की शादी वभनगामा गांव में विभा देवी से हुई थी। जगदीप एचपीसीएल में मजदूरी करते थे। इसी दौरान उनका पैर टूट गया था। इसके बाद से वे ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। इस दौरान विभा का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।
यह माना जा रहा कि हत्या की एक वजह यह भी हो सकती है। इधर, सदर एसडीपीओ- 2 पंकज कुमार के नेतृत्व में एफएसएल टीम गठित कर मंगलवार की सुबह विशेष जांच की गई। जीरोमाइल ओपी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।