Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दीपावली में हुए विवाद को लेकर छठ पर्व में किसान की हत्या, आरोपी फरार

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 02:26 PM (IST)

    बिहार के बेगूसराय जिले में एक सोए हुए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार की सुबह खांजहांपुर पंचायत के करोड़ गांव में हुई। मृतक की पहच ...और पढ़ें

    बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या
    बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या

    HighLights

    1. बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या
    2. ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने की गिरफ्तारी की मांग

    संसू, जागरण, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। गुरुवार की सुबह एक किसान को डेरा से निकालकर, गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्याकर दी गई। इलाके में इस घटना की जानकारी लगते ही सनसनी फैल गई। उक्त घटना थाना क्षेत्र के खांजहांपुर पंचायत स्थित करोड़ गांव के वार्ड नंबर 16 चक्की डेरा की बताई जा रही है।

    करोड़ गांव में वर्षों से डेरा बनाकर मवेशी पालन एवं खेती करने वाले किसान योगेश्वर महतो के लगभग 30 वर्षीय पुत्र श्याम विनोद महतो के रूप में की गई है। परिजनों के द्वारा मौके पर बताया जा रहा है कि घटना की सूचना सुर्योदय से पूर्व लगभग 04 बजे मृतक के भाई सुशील महतो के फोन पर दी गई। उस समय सुशील अपने घर के दरवाजे पर त्योहार के मद्देनजर दंड देने वाले छठव्रतियों की सहूलियत के लिए झाड़ू लगा रहे थे।

    घटना की सूचना मिलते ही सुशील सुबह 4 बजकर 12 मिनट में चक्की डेरा पर पहुंचते हैं तो अपने भाई को सड़क पर मृत पाया। इसकी सूचना घर, अन्य सदस्यों एवं थाना पुलिस के साथ जनप्रतिनिधियों को मिलती है। इस बीच सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस

    वहीं सूचना मिलने के बाद मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार दलबदल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा परिजनों से बातचीत की। इस दौरान परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि दीपावली के दिन मनटून महतो के पुत्र सनोज महतो से कहासुनी हुई थी। उसने छठ महापर्व का प्रसाद नहीं खाने देने की बात कही थी। उसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है।

    खबरें और भी

    नहीं हो सकी आरोपियों की गिरफ्तारी

    इसके उपरांत मंझौल डीएसपी के नेतृत्व में परिजनों द्वारा बताए गए स्थानों पर छापेमारी भी की गई। परंतु छापेमारी में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।

    इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि एफ एस एल की टीम को बुलाने तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर लोगों के आक्रोश को बड़ी संजीदगी से सुनने के बाद उन्हें समझाने बुझाने में सफलता मिली।

    इस बीच मौके पर एफ एस एल की टीम भी पहुंच गई। उक्त टीम ने घटनास्थल से ब्लड सेंपल रूई में लिया। कई निशान तथा खून से सना तौलिया को भी अपने साथ ले गई। इसके पश्चात लगभग 09 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा।

    पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    ये भी पढ़ें-

    Chhath Puja 2024: पटना में छठ पर्व पर स्वास्थ्य विभाग एक्टिव, घाट में बनाए गए अस्थायी अस्पताल, मिलेंगी ये सुविधाएं

    Bihar Engineering College: होम सेंटर पर नहीं होगी इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की परीक्षा, नई गाइडलाइन जारी