Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav: महागठबंधन की हालत खराब, इसलिए बाहरी को दिया टिकट : गिरिराज सिंह

    By Rajnesh Kumar Sinha Edited By: Vyas Chandra
    Updated: Wed, 22 Oct 2025 07:35 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी हालत खस्ता है, इसलिए बाहरी लोगों को टिकट दिया जा रहा है। उन्होंने मह ...और पढ़ें

    चेरिया बरियारपुर में बैठक में पहुंचे गिरिराज सिंह। जागरण

    चेरिया बरियारपुर में बैठक में पहुंचे गिरिराज सिंह। जागरण

    HighLights

    1. गिरिराज का महागठबंधन पर हमला

    2. बाहरी लोगों को टिकट क्यों?

    3. नीतियों और नेतृत्व पर सवाल

    संसू, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। स्‍थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है एनडीए एकजुट है। उधर महागठबंधन में बिखराव है। उसकी हालत इतनी खराब है कि चेरियाबरियारपुर में स्‍थानीय प्रत्‍याशी तक नहीं खोज सका। वे बुधवार को अर्जुनटोल में एनडीए कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक में बोल रहे थे। इसमें केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्‍होंने इस दौरान बाहरी बनाम स्‍थानीय का फर्क आमजन को बताने को कहा। 

    महागठबंधन नहीं खोज सका स्‍थानीय प्रत्‍याशी 

    बैठक में एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्षों सहित प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बीएलए एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। गिरिराज सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में पूरी तरह समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा क‍ि एनडीए के पांचों दल एकजुट हैं। उन्‍होंने यहां से जदयू प्रत्याशी अभिषेक आनंद की जीत तय है। उनके निर्वाचन से चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन में आपसी तालमेल नहीं है और वह बिखरा हुआ है। उसकी हालत इतनी कमजोर है कि उसे क्षेत्र से एक प्रत्याशी तक नहीं मिला और बाहर के लोग को उम्मीदवार बनाना पड़ा। इस क्रम में उन्‍होंने केंद्र की नरेन्‍द्र मोदी और राज्‍य की नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्‍ध‍ियों की भी चर्चा की। 

    आमलोगों को बताएं सुशासन और जंगलराज का फर्क 

    उन्होंने कार्यकर्ताओं को आमलोगों के बीच जाकर जंगल राज बनाम सुशासन के बीच का फर्क बताने को कहा। कार्यक्रम में शामिल सभी दलों के नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने की। बैठक में प्रत्याशी अभिषेक आनंद, पूर्व विधान पार्षद सह जिला अध्यक्ष रुदल राय, भूमिपाल राय, जदयू संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह, जदयू विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल, अनिल सिंह, पीयूष कुमार, रामप्रवेश सहनी, मो. जियाउल्लाह, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।