Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    52 करोड़ से बीहट में फ्लाईओवर निर्माण शुरू; रतन चौक से एनएच-31 तक 1225 मीटर होगी लंबाई

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:06 AM (GMT+05:30)

    बीहट चांदनी चौक पर 52 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा हरि कंस्ट्रक्शन कं ...और पढ़ें

    बीहट चांदनी चौक के पास फ्लाईओवर निर्माण शुरू। प्रतीकात्‍मक फोटो

    बीहट चांदनी चौक के पास फ्लाईओवर निर्माण शुरू। प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. बीहट चांदनी चौक पर 52 करोड़ का फ्लाईओवर निर्माण शुरू।

    2. 1225 मीटर लंबा फ्लाईओवर 22 महीने में होगा पूरा।

    3. यातायात जाम से मिलेगी मुक्ति, आवागमन होगा सुगम।

    संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। बीहट चांदनी चौक पर जाम की समस्‍या से जल्‍द निजात मिलेगी। यहां 52 करोड़ की लागत से एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्र‍िया शुरू कर दी गई है।  

    राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण (NHAI) की इस महत्‍वपूर्ण परियोजना का कार्य हरि कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है। खरमास के बाद एलिवेटेड फ्लाइओवर निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।

    फ्लाइओवर निर्माण के लिए पाइलिंग एवं बनाए गए आरओबी को हटाया जाएगा। साथ ही सर्विस लेन सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

    1225 मीटर होगी फ्लाईओवर की लंबाई

    एनएचएआइ के अधिकारी ने बताया कि खरमास के बाद फ्लाइओवर निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। फ्लाइओवर की लंबाई 1.225 किलोमीटर यानी 1225 मीटर होगी।

    इसकी लागत 52 करोड़ रुपये होगी। फ्लाइओवर में 540 मीटर ब्रीज का भाग होगा बाकी एप्रोच रोड बनेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 22 महीने में एलिवेटेड फ्लाइओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

    रतन चौक से एनएच 31 तक होगा निर्माण 

    जानकारी अनुसार, रतन चौक से दो सौ मीटर पहले फ्लाइओवर की सड़क उतरेगी। फ्लाइओवर निर्माण कार्य को लेकर सर्विस लेन सड़क एवं घेराबंदी कर कार्य किया जाएगा।

    फ्लाइओवर निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि इससे आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।  

    बताया जाता है कि पूर्व में 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनना था, बाद में इसे बढ़ाया गया। एफसीआई रेल ट्रैक के पास से रतन चौक पर एनएच 31 तक यह बनेगा। 

    यह फ्लाईओवर एफसीआई थाना से बीहट मस्ज‍िद तक बने फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा। इसको लेकर पिछले महीने अत‍िक्रमण भी हटाया गया था।