Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में 52 करोड़ की लागत से यहां बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, 22 माह में पूरा होगा निर्माण

    Updated: Fri, 08 May 2026 07:11 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीहट चांदनी चौक पर 52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ...और पढ़ें

    बेगूसराय में 52 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, 22 माह में पूरा होगा निर्माण

    बेगूसराय में 52 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, 22 माह में पूरा होगा निर्माण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। एनएच-31 स्थित बीहट चांदनी चौक पर बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नारियल फोड़कर और मशीन चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनएचएआई विभाग एवं हरि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा समय से पहले गुणवत्तापूर्ण ढंग से फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इससे बेगूसराय जिले का तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास होगा।

    'जापान की तरह दिखेगा बेगूसराय'

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीहट में एलिवेटेड फ्लाईओवर और सिक्स लेन पुल बनने के बाद बेगूसराय का स्वरूप जापान और जर्मनी जैसे विकसित क्षेत्रों की तरह दिखाई देगा।

    उन्होंने कहा कि बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल परियोजना की स्थापना जल्द होगी तथा सिमरिया धाम में मल्टी मॉडल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा, जिससे एनटीपीसी बरौनी, हर्ल बरौनी सहित अन्य उद्योगों को लाभ मिलेगा।

    जल्द शुरू होगा रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे का निर्माण

    उन्होंने कहा कि रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे और जीरोमाइल-मुजफ्फरपुर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। इससे बेगूसराय से पटना की यात्रा और आसान हो जाएगी।

    विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान बीहट चांदनी चौक पर जाम और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने एनटीपीसी बरौनी से समन्वय कर एनएच-31 पर छाई गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने की बात कही।

    स्थानीय लोगों ने बीहट से जीरोमाइल तक सर्विस लेन सड़क निर्माण की मांग भी उठाई। लोगों का कहना है कि सर्विस लेन नहीं रहने से स्कूली बच्चों, बाइक एवं साइकिल सवारों को भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

    समारोह में एनएचएआई और हरि कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।