Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में जल रहे हैं सिर्फ 2 बल्ब, बिल आया सवा दो लाख रुपये; बेगूसराय में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    Updated: Sat, 09 May 2026 06:01 PM (IST)

    छौड़ाही के दीपक पासवान नामक बीपीएल परिवार के सदस्य को केवल दो बल्ब जलाने के बावजूद बिजली विभाग ने सवा दो लाख रुपये का भारी-भरकम बिल भेज दिया है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। छौड़ाही प्रखंड की सावंत पंचायत के मोइन टोला वार्ड संख्या 16 निवासी दीपक पासवान ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    बीपीएल परिवार से आने वाले दीपक पासवान का कहना है कि उनके घर में केवल दो बल्ब जलते हैं। इसके बावजूद विभाग ने उन्हें सवा दो लाख रुपये के करीब का बिजली बिल भेज दिया है। लगातार शिकायत करने के बावजूद अब तक बिल में कोई सुधार नहीं किया गया है।

    Begudarai Bill

    शनिवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे दीपक पासवान ने बताया कि उनका कंज्यूमर नंबर 11720034066 है। उन्होंने अंतिम बार तीन दिसंबर 2016 को 122 रुपये बिजली बिल जमा किया था। इसके अगले महीने विभाग की ओर से अचानक 23 हजार 172 रुपये का बिल भेज दिया गया।

    इतना अधिक बिल देखकर वह हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने 21 मार्च 2017 को विद्युत आपूर्ति अपर प्रमंडल मंझौल कार्यालय में आवेदन देकर बिल सुधार की मांग की थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    उन्होंने बताया कि समय के साथ बकाया राशि बढ़ती चली गई और 18 अक्टूबर 2023 को विभाग ने एक लाख 45 हजार 792 रुपये का नया बिल भेज दिया।

    अब जुर्माना और अन्य शुल्क जोड़कर राशि सवा दो लाख रुपये तक पहुंच गई है। दीपक पासवान ने विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

    इस संबंध में बिजली विभाग के खोदावंदपुर प्रशाखा के जेई से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।