विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेरिया बरियारपुर विधानसभा: बिहार की सबसे हॉट सीट, एनडीए और महागठबंधन में टिकट के लिए घमासान

Published: Tue, 07 Oct 2025 02:59 PM (IST)

बेगूसराय का चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र टिकट की होड़ के चलते हॉट सीट बन गया है। एनडीए और महागठबंधन के ...और पढ़ें

उम्मीदवारों की तादाद बढ़ने से नेतृत्व सकते में
उम्मीदवारों की तादाद बढ़ने से नेतृत्व सकते में

अरुण कुमार मिश्रा, खोदावंदपुर, बेगूसराय। समाजवादियों का गढ़ माना जाने वाला 141 चेड़िया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र इन दोनों हॉट सीट बना हुआ है। सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता टिकट के लिए अपने-अपने दलिय अकाओं के दरबार में गणेश परिक्रमा कर रहे हैं।

मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं में है। माना जाता है कि यह सीट एनडीए में जनता दल यूनाइटेड और महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल के खाते में जाएगा। ऐसा मानते हुए राजद और जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता टिकट के दौर में आकाओं का दरबार लग रहे हैं और एक दूसरे को पीछे छोड़ते हुए टिकट पाने की जुगाड़ में सक्रिय है।

टिकट चाहने वाले नेता अपने-अपने समर्थक कार्यकर्ताओं की टोली के साथ पटना में डेरा डाले हुए हैं। चेरिया बरियारपुर सीट गठबंधन में किस दल के पाले में जाएगा और कौन प्रत्याशी होगा इसकी घोषणा अब तक राजनीतिक दलों के द्वारा नहीं किया गया है। लेकिन क्षेत्र में जो चर्चाएं हैं। गांव के चौक चौराहा और चौपाल पर जो गुप्त चर्चा हो रही है। उसमें ऐसा मानकर लोग चल रहे हैं कि चेरिया बरियारपुर एनडीए में जदयू तथा महागठबंधन से राजद के खाते में जाना तय है। इसलिए दोनों ही दलों में टिकट के चाहने वालों का एक लंबा फेहरिश्त है।

जदयू की बात करें तो पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य और जिले के चर्चित सर्जन डाक्टर प्रवीण कुमार, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशसचिव विकास कुशवाहा, जदयू जिला सचिव संजय कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, मंजू वर्मा के पुत्र अभिषेक आनंद उर्फ न्यूटन कुशवाहा टिकट के लिए हाथ पांव मार रहे हैं। तो राजद से निवर्तमान विधायक राजवंशी महतो के साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सावित्री कुशवाहा, राजद नेता प्रोफेसर संजय सुमन, रामसखा महतो, धर्मेंद्र कुशवाहा, त्रिवेणी महतो, पूर्व प्रमुख सतीश कुशवाहा, संजू प्रिया, ब्यूटी सिंह राजद से टिकट के लिए हाथ पांव मार रहे हैं।

बात जनसुराज की करें तो चेरिया बरियारपुर से प्रख्यात समाजवादी नेता पूर्व मंत्री रामजीवन सिंह के पुत्र डाक्टर राजीव नयन उर्फ पोलो, प्रसाद हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर मृत्युंजय कुमार, बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय जन सुराज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुभद्रा सहनी डॉक्टर एस कुमार एवं रवि रोशन का नाम इलाके में तैर रहा है।

इनके अलावे लोजपा आर के नेता सुदर्शन सिंह लोक जनशक्ति पार्टी से पूर्व विधायक अनिल चौधरी अपने पुत्रवधू रेखा चौधरी के लिए टिकट की चाहत रखने वालों में प्रमुख है बेसरते गठबंधन में इनके दल के खाते में चेरिया बरियारपुर सीट मिले तब तो। अब देखना है चेरिया बरियारपुर सीट एनडीए और गठबंधन से किस दलों के खाते में जाता है तथा किस दल से कौन-कौन अंतिम तौर पर उम्मीदवार के रूप में सिंबल लेकर क्षेत्र आते हैं। सबों की निगाह पटना में बैठे अपने-आप ने दल के आकाओं की घोषणाओं पर टिकी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।