यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar: Chandrayaan-3 की सफलता के लिए पूजा व हवन का हुआ आयोजन, लोगों ने कहा- विश्व गुरु बनेगा भारत
चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लिए पूरा देश उत्साह से लबरेज है। सभी भ ...और पढ़ें

HighLights
- 10 बजे दिन से ही पूजा पाठ एवं हवन का कार्यक्रम आरंभ
- सफल लैंडिंग को लेकर की जा रही है प्रार्थना
संवाद सूत्र, गढ़पुरा (बेगूसराय)। चंद्रयान-3 की सफलता तथा सुरक्षित लैंडिंग को लेकर बुधवार के दिन गढ़पुरा गायत्री मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा दीप यज्ञ, हवन यज्ञ एवं वेद पाठ किया गया। वैसे तो देश की सभी जाति धर्म एवं पंथ के लोग चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा पाठ, मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है।
जगह-जगह पर अनुष्ठान का आयोजन
वहीं इसरो के वैज्ञानिक के द्वारा चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर भेजे जाने के कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। गढ़पुरा के प्रज्ञा पीठ मंदिर में सुशील सिंघानिया के नेतृत्व में 10 बजे दिन से ही पूजा पाठ एवं हवन का कार्यक्रम आरंभ किया गया।
विश्व गुरु बनने की ओर कदम बढ़ा चुका भारत
इस संबंध में सिंघानिया ने कहा कि मां गायत्री एवं गुरुजी पंडित श्री राम शर्मा आचार्य तथा माता बंदनीया से चंद्रयान-3 मिशन को सफल किए जाने के लिए प्रार्थना की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत विश्व गुरु बनने के लिए आगे कदम बढ़ा चुका है। सभी भारतवासियों को हिन्दुस्तान विश्व गुरु बनने का सपना सरकार होता दिख रहा है।
सफल लैंडिंग के लिए हर समाज में पूजा
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए काम कर रहे हैं। उनके हौसला को बढ़ाए जाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है। देश में पहली बार देखा जा रहा है कि भारत की सफलता के लिए हिंदू मंदिरों में पूजा तथा वेदों की पाठ कर रहे हैं।
खबरें और भी
दूसरी ओर, देश के मुस्लिम भाई भी अल्लाह से इबादत कर रहे हैं। जिससे इसरो के वैज्ञानिकों के इस अभियान में बल मिल रहा है। मौके पर इस यज्ञ में शिरकत करने वालों में दिलीप गुप्ता, जयप्रकाश पोद्दार, गोविंद अग्रवाल, डेविड कुमार, विनोद कुमार विमलेंदु विमलेश झा डोमन महतो आदि शामिल थे।
(3).jpg)
शेखपुरा में हवन का आयोजन
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए शेखपुरा नगर के शकुन्त मुहल्ला में भी हवन किया गया। इस दौरान बजरंगदल के गौ सेवा प्रमुख युगल बाबा, अरविंद हरिओम, सामाजिक समरसता प्रमुख, ललन पाण्डेय, गौरी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।