Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय डेयरी एक्स्पो: गिरिराज सिंह ने गोबर से किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 02:06 PM (IST)

    बेगूसराय में द्वितीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्स्पो का समापन हुआ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोबर को 10 रुपये प्रति किल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. द्वितीय बिहार डेयरी एक्स्पो का बेगूसराय में सफल समापन।

    2. गिरिराज सिंह ने गोबर से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।

    3. दुग्ध दोहन प्रतियोगिता में मोकामा की सुप्रिया सिंह प्रथम रहीं।

    संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। हर्ल बरौनी मैदान में आयोजित द्वितीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्स्पो के तहत तीन दिवसीय पशु मेला शुक्रवार को समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया।

    मेले के दौरान जर्सी गाय, देसी गाय और भैंस की दुग्ध दोहन प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के विजेता पशुपालकों को सम्मानित किया गया। मोकामा की सुप्रिया सिंह को दुग्ध दोहन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

    समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने पानीपत से आए मुर्रा भैंसा ‘विधायक’ सहित जर्सी गाय, भैंस, बकरी, मुर्गा और अन्य नस्लों के पशुओं की जानकारी ली।

    उन्होंने कहा कि बिहार, विशेषकर बेगूसराय में गौपालन को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन लगभग 16 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है।

    किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोबर का मूल्य 10 रुपये प्रति किलो निर्धारित करने और हर पशुपालक के घर छोटा बायोगैस संयंत्र लगाने की बात कही, ताकि जैविक खाद को बढ़ावा मिल सके।

    मोकामा की सुप्रिया सिंह को 24.18 लीटर दूध उत्पादन पर 51 हजार रुपये 

    एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि बेगूसराय दुग्ध उत्पादन में अग्रणी है, लेकिन पशुपालकों और डेयरी के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

    पद्मश्री पुरस्कार विजेता नरेंद्र सिंह ने पशुपालन को आय का सबसे प्रभावी साधन बताया। स्वागत भाषण राकेश कश्यप ने दिया तथा मंच संचालन ब्रजेश कुमार ने किया।

    दुग्ध दोहन प्रतियोगिता में जर्सी गाय वर्ग में मोकामा की सुप्रिया सिंह को 24.18 लीटर दूध उत्पादन पर 51 हजार रुपये एवं प्रतीक चिह्न देकर प्रथम पुरस्कार दिया गया।

    द्वितीय स्थान रंजना सिंह को 21 हजार रुपये मिले। भैंस वर्ग में बछवाड़ा के अशोक राय प्रथम तथा आजमगढ़ के गुड्डू द्वितीय स्थान पर रहे। विभिन्न श्रेणियों में कई प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

    कार्यक्रम में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह, मेडिवर्सल समूह के निदेशक नवनीत रंजन, बरौनी डेयरी के एमडी रविंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। अगले एक्स्पो मेले में जर्सी और देसी श्रेणियों के लिए एक-एक लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा की गई।