Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Giriraj Singh Statement: 'देशद्रोहियों का वोट...', अपने इस बयान पर कायम हैं गिरिराज सिंह; सियासी पारा हाई!

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 06:12 PM (IST)

    Giriraj Singh News गिरिराज सिंह ने अपने पाकिस्तान परस्त देशद्रोहियों का वोट नहीं चाहिए वाले बयान पर अडिग हैं। बेगूसराय से एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह ...और पढ़ें

    'देशद्रोहियों का वोट...', अपने इस बयान पर कायम हैं गिरिराज सिंह; सियासी पारा हाई!
    'देशद्रोहियों का वोट...', अपने इस बयान पर कायम हैं गिरिराज सिंह; सियासी पारा हाई!

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Giriraj Singh News बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह 'पाकिस्तान परस्त देशद्रोहियों का हमें वोट नहीं चाहिए' वाले बयान पर कायम हैं। उनके उक्त बयान पर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयोग को शिकायत भी दी है।

    इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं अपने उस बयान पर कायम हूं। मुझे सिर्फ राष्ट्रभक्त और भारत की संस्कृति संप्रभुता से प्यार करने वाले लोगों का ही वोट चाहिए।

    'पूर्व सांसद पर केस दर्ज होना चाहिए...'

    उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एक धर्म विशेष को यह प्रमाण पत्र देना चाहते हैं कि वह भारत विरोधी है। इस आधार पर आदर्श आचार संहिता के प्रविधानों के तहत उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए।

    'ऐसे लोगों को भारत की मिट्टी से प्रेम नहीं...'

    उन्होंने कहा कि उनकी यह मानसिकता इस विचारधारा पर आधारित है कि कम्युनिस्ट पार्टी ने कभी भी भारतीय शब्द को अपनी पार्टी के आगे नहीं लगाया। गिरिराज ने कहा कि उक्त पार्टी की विचारधारा भारत में विदेशी भूमि से आयातित है। ऐसे लोगों को भारत की मिट्टी से कोई प्रेम नहीं है।

    इसी कारण ऐसे लोग भारत, भारतीयता, भारतीय संस्कृति, संप्रभुता एवं राष्ट्रवाद के पक्ष में खड़े होने वालों को खिलाफ अनर्गल बयान व आरोप लगा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: चिराग पासवान को झटका! BSP में शामिल हुए पूर्व सांसद, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'मंत्री बनाने से मना कर दिए तो...', बीमा भारती पर ये क्या बोल गए नीतीश कुमार

    खबरें और भी