विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मस्जिदों से राजनीति का फतवा जारी होगा तो मंदिरों से हुंकार भरने में नहीं होगी देर: गिरिराज सिंह

Published: Fri, 19 Sep 2025 08:39 PM (IST)

नावकोठी में आयोजित राजग कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मस्जिदों ...और पढ़ें

मस्जिदों से राजनीति का फतवा जारी होगा तो मंदिरों से हुंकार भरने में नहीं होगी देर: गिरिराज सिंह
मस्जिदों से राजनीति का फतवा जारी होगा तो मंदिरों से हुंकार भरने में नहीं होगी देर: गिरिराज सिंह

संवाद सूत्र, नावकोठी (बेगूसराय)। नावकोठी के द्वारिका पैलेस में आयोजित राजग कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अगर मस्जिदों से राजनीति का फतवा जारी होगा तो मंदिरों से हुंकार भरने में देर नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि टिकट मिलना भाग्य आजमाने की लॉटरी है, लेकिन राजग से जिसे भी टिकट मिलेगा, वह अजय बहुमत से विजयी होगा। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 20 वर्ष पहले के सिमरिया धाम और आज के सिमरिया धाम में जमीन-आसमान का अंतर है। इसे देखकर स्वर्ग का आभास होता है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुगलबंदी से संभव हुआ है, इसलिए कार्यकर्ता बखरी सहित सातों विधानसभा सीटों पर विकास के नाम पर राजग प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लें।

इसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने की। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया। उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं राजू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने अतिथियों का स्वागत फूलमाला और चादर से किया। सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां साइकिल से लेकर राइफल और जेट विमान तक चला रही है। मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि मोदी-नीतीश की जोड़ी ने बिहार को नई पहचान दी है।

वहीं, मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि संविधान नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं का खानदान खतरे में है। सम्मेलन में विधायक अवधेश सिंह, पूर्व विधायक राम विनोद पासवान सहित कई नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: दिलचस्प हुआ चुनाव! नई पार्टी की हो सकती है एंट्री, सभी 243 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।