Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: किसान के बेटे का कमाल, वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा 

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 04:42 PM (IST)

    बेगूसराय के गोविंद कुमार ने वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। एक साधारण किसान के बेटे गोविंद ने नेशनल चैंपियनशिप और खेलो इंडिया गेम्स ...और पढ़ें

    वॉलीबॉल स्टार गोविंद कुमार। (जागरण)

    वॉलीबॉल स्टार गोविंद कुमार। (जागरण)

    HighLights

    1. मंझौल के गोविंद कुमार बने राष्ट्रीय वॉलीबॉल स्टार।

    2. खेलो इंडिया गेम्स में बिहार टीम को दिलाया कांस्य।

    3. पिता के सहयोग से हासिल की बड़ी सफलता।

    संवाद सूत्र, मंझौल (बेगूसराय)। अनुमंडल मुख्यालय मंझौल के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर गोविंद कुमार ने वॉलीबॉल के राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

    किसान अजय कुमार के पुत्र गोविंद ने नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

    वर्तमान में गोविंद कुमार स्नातक प्रथम सत्र का छात्र है। वर्ष 2021 में उसने पहली बार 43वीं सब-जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह लगातार 2022, 2023 और 2024 में नेशनल गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करता रहा।

    वर्ष 2025 में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में उसे बिहार वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया। कप्तान के रूप में उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इतना ही नहीं, विगत वर्ष वाराणसी में आयोजित नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भी गोविंद ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों और चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

    सफलता के पीछे पिता का अहम योगदान

    गोविंद की इस सफलता के पीछे उसके पिता अजय कुमार का अहम योगदान रहा है। पेशे से किसान अजय कुमार ने हर कठिन परिस्थिति में बेटे का हौसला बढ़ाया। गोविंद भावुक होते हुए कहता है, मेरे आदर्श मेरे पिता हैं। आज जो कुछ भी हूं, अपने पिता के कारण हूं।

    आज गोविंद कुमार मंझौल क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है और यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

    खबरें और भी