Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Mein Holi Kab Hai: बिहार में होली कब है? दूर कर लें अपना कन्फ्यूजन, जान लें प्रसिद्ध पंडितों की राय

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 08:32 PM (IST)

    Holi in Bihar 2024 देश में मनाए जाने वाले सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक होली की सही तारीख को लेकर लोग अभी भी संशय में हैं। हालांकि पिछले कई वर्षों स ...और पढ़ें

    बिहार में 2024 में होली की सही तारीख (जागरण)
    बिहार में 2024 में होली की सही तारीख (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में होली की डेट को लेकर बहुत लोग कन्फ्यूजन में हैं।
    2. पंडितों ने अपनी राय देकर तिथि को लेकर संशय दूर कर दी है।

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Bihar Mein Holi Kab Hai 2024:  बिहार में होली को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसे में अब पंडितों को सामने आना पड़ा है। पंडितों ने अपनी राय के मुताबिक बताया है कि बिहार में होली कब है। इसके अलावा पंडितों ने होलिका दहन की सही तिथि भी बताई है। तो आइए आपलोगों का कन्फ्यूजन दूर करते हुए पंडितों की राय बताते हैं।

    बेगूसराय के पंडितों ने दी राय

    Holi in Bihar 2024 Date: होलिका दहन एवं होली पर्व की तिथि के संशय को लेकर नगर दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों, प्रमुख दुर्गा स्थान के ब्राह्मणों एवं शहर के 16 दुर्गा पूजा समिति की अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्यों की बैठक बेगूसराय के किरोड़ीमल दुर्गा स्थान कर्पूरी स्थान में हुई। इसकी अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने की।

    बिहार में  24 मार्च को होलिका दहन और 26 मार्च को होली

     प्रमुख ब्राह्मणों में राजीव मिश्रा, दयानंद मिश्रा, राकेश पांडेय, शिव शक्ति मिश्रा एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यगण की उपस्थिति में होली एक दिन मनाने को लेकर सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। लिए गए निर्णय के अनुसार होलिका दहन 24 मार्च को रात्रि 10: 38 मिनट के बाद एवं होली 26 मार्च मंगलवार को मनाने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में महासमिति के महासचिव आलोक कुमार मुन्ना, संरक्षक ब्रजेश कुमार प्रिंस, मीडिया प्रभारी कन्हैया झा, अरुण साह, राजेश कुमार राजा, गोपाल महतो, जितेंद्र कुमार, श्रीराम ठाकुर, अशोक गोयनका, रामनरेश पासवान, गणेश सोनी सहित आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन अरुण साह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अशोक गोयनका ने किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: कितने पढ़े लिखे हैं बिहार के नए शिक्षा मंत्री? क्वालिफिकेशन में KK Pathak को देते हैं टक्कर

    Bihar Politics: NDA के 2 घटक दल पर महागठबंधन की नजर! क्या लालू BJP के साथ करेंगे खेला? इस समीकरण की अटकलें तेज