विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टेडियम में पसीना बहाया, अब बिहार की जर्सी में उतरेगी बेगूसराय की जानवी

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:56 PM (IST)

सीमित संसाधनों और कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद बरौनी-एक की जानवी कुमारी का चयन बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम में ...और पढ़ें

संघर्षों के बावजूद जानवी कुमारी का बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम में चयन

संघर्षों के बावजूद जानवी कुमारी का बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम में चयन

HighLights

  1. जानवी कुमारी का बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम में चयन।

  2. सीमित संसाधनों और कठिन पारिवारिक परिस्थितियों से आईं जानवी।

  3. टीम का पहला मुकाबला 11 सितंबर को झारखंड से होगा।

संवाद सहयोगी, तेघड़ा (बेगूसराय)। सीमित संसाधनों और कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बीच फुटबॉल के मैदान पर पसीना बहाने वाली बरौनी-एक पंचायत की जानवी कुमारी ने अपनी मेहनत से नई पहचान बनाई है।

यमुना भगत स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाली जानवी का चयन बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। मजदूरी करने वाले पिता और निजी सफाईकर्मी मां की बेटी के बिहार टीम में चयन की खबर मिलते ही परिवार से लेकर गांव तक खुशी की लहर दौड़ गई।

जूनियर बालिका फुटबॉल टीम के चयन के लिए नौ अगस्त को यमुना भगत स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें पूरे बिहार से करीब 140 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 40 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया।

इसके बाद 27 अगस्त से पांच सितंबर तक चले प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 20 सदस्यीय बिहार टीम का चयन किया गया, इसमें जानवी ने भी जगह बनाई।

प्रशिक्षण शिविर की देखरेख बेगूसराय फुटबॉल संघ के सचिव सह बिहार फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने की।

जानवी चार बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसके पिता सुशील दास कोलकाता में मजदूरी करते हैं, जबकि मां तेघड़ा अस्पताल में निजी स्तर पर सफाई का काम करती हैं।

बिहार टीम प्रतियोगिता के लिए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर पहुंच चुकी है। टीम का पहला मुकाबला 11 सितंबर को झारखंड से होगा।