Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election: विधानसभा चुनाव से पहले ही JDU ने बनाई बढ़त, इस मामले में सभी राजनीतिक दलों को पछाड़ा

    Updated: Tue, 23 Sep 2025 11:28 AM (IST)

    विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले बेगूसराय में राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारी ज़ोरों पर है। बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति में जदयू सबसे आगे है जबकि ...और पढ़ें

    बिहार चुनाव से पहले नीतीश की पार्टी ने बनाई बढ़त। फाइल फोटो
    बिहार चुनाव से पहले नीतीश की पार्टी ने बनाई बढ़त। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जदयू बूथ एजेंट नियुक्ति में सबसे आगे |
    2. कई दलों ने नहीं की बीएलए नियुक्ति |
    3. बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का संकेत |

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। विधानसभा चुनाव की विधिवत घोषणा होने से पूर्व ही सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुटी है। कहीं सम्मेलन का आयोजन हो रहा है तो कहीं पदयात्रा व बैठकें आयोजित हो रही है, लेकिन चुनावी तैयारी के ही एक महत्वपूर्ण कार्य बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति में कई दलों को रूचि नहीं है।

    जिले में बीएलए की नियुक्ति में जदयू सबसे आगे है। वहीं भाजपा दूसरे नंबर पर। जबकि कांग्रेस तीसरे एवं राजद चौथे नंबर पर है। हाल यह है कि कई राजनीतिक दलों ने जिले में एक भी बीएलए की नियुक्ति नहीं की है।

    इसमें बहुजन समाज पार्टी, वामपंथी दल, नेशनल पीपुल्स पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी आदि शामिल है। विभागीय रिपोर्ट की मानें तो जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2537 है। इसमें 5878 बीएलओ की नियुक्ति की गई है।

    इसमें जदयू द्वारा 1931, भाजपा द्वारा 1897, कांग्रेस द्वारा 1327 एवं राजद द्वारा 723 बीएल की नियुक्ति की गई है। शेष राजनीतिक दलों द्वारा एक भी बीएलए की नियुक्ति नहीं की गई है, जबकि चुनाव आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट के नाम की सूची मांगी गई है।

    खबरें और भी

    हालांकि निर्वाचन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि राजनीतिक दलों द्वारा सीधे चुनाव आयोग को बीएलए की सूची भेजी जा रही है। वहां से अपडेट सूची प्राप्त होने पर जिले में नियुक्त बीएलए की संख्या बढ़ सकती है।

    मामला जो भी हो, परंतु बीएलए के नियुक्ति की उक्त स्थिति यह दर्शाता है कि जिले में किस राजनीतिक दल का बूथ स्तर पर संगठन कितना मजबूत है।

    विधानसभा वार बीएलए के आंकड़े 

    विधानसभा कुल मतदान केंद्र जदयू भाजपा कांग्रेस राजद अन्य दल
    चेरिया बरियारपुर 351 251 312 0 1 0
    बछवाड़ा 375 311 185 343 313 0
    तेघड़ा 339 244 299 68 0 0
    मटिहानी 398 343 325 230 41 0
    साहेबपुर कमाल 321 253 180 178 157 0
    सदर 387 248 330 305 0 0
    बखरी 366 281 266 203 211 0