Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Begusarai News: 'अफवाह फैलाने वालों को मिला जवाब', मक्का अनुसंधान केंद्र को लेकर विपक्ष पर आगबबूला हुए गिरिराज सिंह

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 08:19 AM (IST)

    बेगूसराय के मक्का अनुसंधान केंद्र (Begusarai Maize Research Center) का स्थानांतरण कर्नाटक में करने के विपक्ष के दावों के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवर ...और पढ़ें

    विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पलटवार
    विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पलटवार

    HighLights

    1. मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय में ही रहेगा: केंद्रीय कृषि मंत्री
    2. गिरिराज सिंह ने कहा अफवाह फैलाने वालों को जवाब मिल गया
    3. ये मोदी की गारंटी है इसमें किसी की भी हकमारी नहीं होगी

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Begusarai Maize Research Center: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेगूसराय के मक्का अनुसंधान केंद्र के लेकर शुक्रवार को सदन में बड़ी जानकारी दी। उन्होंने ये स्पष्ट कर दिया कि मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय में ही रहेगा।

    केंद्रीय मंत्री द्वारा ये स्पष्ट किए जाने के बाद बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की इस पूरे मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को जवाब मिल गया।

    कम छीनते नहीं नया खोलने का काम करते हैं:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    हम छीनते नहीं नया खोलने का काम करते हैं, बेगूसराय का मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय में ही रहेगा। ये बातें लोकसभा में शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।

    इसके साथ ही उन्होंने बिहार में विपक्ष की लामबंदी को झटका दे दिया है। गत चार दिनों से केंद्रीय कृषि मंत्री का एक पत्र दिखाकर विपक्ष सत्ता पक्ष के साथ बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को घेर रहा था।

    इसमें भारतीय मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय का स्थानांतरण कर्नाटक करने की बात कही गई थी। पत्र वायरल होने के बाद स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार कह रहे थे कि पूर्व में ही कृषि मंत्री से बात हो गई है।

    खबरें और भी

    मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय में है और आगे भी रहेगा। हालांकि, विपक्ष के लोग रोक का पत्र दिखाने की बात कहकर गिरिराज सिंह को घेर रहे थे।

    ये मोदी की गारंटी: गिरिराज सिंह

    अब शुक्रवार को सदन में केंद्रीय कृषि मंत्री का बयान आने के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है किसी की हकमारी नहीं होगी।

    इधर सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय व अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि पूर्व में ही जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के संज्ञान में मामला गया था तो उन्होंने फोन पर केंद्रीय कृषि मंत्री से बात कर स्थानांतरण पर रोक लगवा दिया था।

    मक्का अनुसंधान केंद्र।

    केंद्रीय मंत्री के बयान से पहले राजद का धरना

    मक्का अनुसंधान केन्द्र कुसमहौत को शिवमोगा स्थानांतरित किए जाने के विरोध में राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अनुसंधान केंद्र कुसमहौत के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया। राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुकुल सरदार ने कहा कि यह मक्का अनुसंधान केंद्र बिहार राज्य का गौरव है।

    मक्का अनुसंधान केंद्र को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन।

    केंद्र की भाजपा सरकार बिहार के किसानों के साथ आत्मघाती कदम उठाया है। इसकी अध्यक्षता राजद किसान सेल की जिला अध्यक्ष अनीता सहनी व संचालन रामविनोद यादव ने किया।

    धरना को राजद प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, महिला प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव पूनम कुमारी ,किसान सेल प्रदेश महासचिव अमरजीत यादव, रामकृष्ण पटेल, नीरज सहनी ने संबोधित किया।

    माले एवं किसान महासभा ने किया प्रदर्शन

    क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान सह बीज उत्पादन केंद्र के स्थानांतरण के फैसले के विरोध में शुक्रवार को भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इससे पूर्व माले के जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन से मार्च भी निकाला।

    समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने सरकार के इस फैसलों को सिर्फ बेगूसराय ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए विश्वासघात बताया। 

    ये भी पढ़ें

    पंजाब में बिहार के छात्रों पर हमला, CS ने लिया संज्ञान; BJP अध्यक्ष बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना

    Bihar Politics: तेजस्वी और पप्पू के मन में क्या चल रहा? इफ्तार पार्टी को लेकर 'पॉलिटिकल गेम' शुरू