Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेला देखकर लौट रही नाबालिग के साथ पहले किया रेप फिर कर दी हत्या, पोखर में मिला शव

    Updated: Fri, 03 Oct 2025 10:37 AM (IST)

    बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में दुर्गा पूजा मेला से लौट रही एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बदमाशों ने शव को एक तालाब में ...और पढ़ें

    किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म फिर हत्या कर शव को पोखर में फेंका
    किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म फिर हत्या कर शव को पोखर में फेंका

    HighLights

    1. किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या |
    2. तालाब में फेंका गया शव |
    3. ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस तैनात |

    संवाद सूत्र,चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। गुरुवार की रात्रि में दूर्गा पूजा मेला देखकर घर लौटती एक 13 वर्षीया किशोरी बदमाशों के बदनियती की शिकार बनी। किशोरी के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को समीप के पोखर में फेंक दिया।

    दिन खुलते ही पोखर में निर्वस्त्र किशोरी का शव देखते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। उक्त घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

    शव निकालने से रोक कर प्रदर्शन

    जानकारी के अनुसार किशोरी के पिता एक दिव्यांग ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरण पोषण करता हैं। इधर ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस के बिलंव से पहुंचने के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता गया।

    जब पुलिस स्थल पर पहुंची तो भीड़ ने पोखर से शव निकालने से रोक कर प्रदर्शन करते हुए पुलिस कप्तान को घटना स्थल पर बुलाने की मांग करने लगा। जिसके पश्चात एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे।

    लोगों के आक्रोश पर अंकुश लगाने की नाकाम कोशिश में जुट गए। लेकिन ग्रामीणों की भीड़ ने फॉरेन्सिक टीम एवं डॉग स्क्वायड की बुलाने की मांग करते हुए समाचार प्रेषण तक शव को पोखर से निकालने नहीं दिया है।

    एसडीपीओ एवं थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं।इधर इस वीभत्स घटना ने लोगों को झकझोर दिया है।