Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में सड़क हादसा: ग्रेजुएशन की परीक्षा देने जा रही मां-बेटे की मौत, देवर गंभीर रूप से घायल

    Updated: Wed, 27 May 2026 08:59 AM (IST)

    मंझौल थाना क्षेत्र के सिउरी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्नातक की परीक्षा देने जा रही एक महिला और उसके पांच माह के बेटे की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मंझौल (बेगूसराय)। मंझौल थाना क्षेत्र के सिउरी पुल के समीप मंगलवार दोपहर हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। स्नातक की परीक्षा देने बेगूसराय जा रही एक महिला और उसके पांच माह के मासूम पुत्र की हादसे में मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मृतकों की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 निवासी दिलीप कुमार की पत्नी सुमन कुमारी (25) तथा उनके पांच माह के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक सौरभ कुमार बताया गया है, जो मृतका का देवर है।

    जानकारी के अनुसार सुमन कुमारी अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल से स्नातक की परीक्षा देने बेगूसराय जा रही थीं। उनके साथ गोद में पांच माह का पुत्र हिमांशु भी था। सिउरी पुल के समीप एसएच-55 पर एक बस को ओवरटेक करने के दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और मासूम बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक चला रहे सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बच्चे को तत्काल कोरिया स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    इसकी सूचना मिलते ही मंझौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक तथा मृत महिला को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया।

    बताया जाता है कि उसका पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। हादसे की खबर मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंच गए। मां और मासूम की एक साथ मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में देर तक मातमी सन्नाटा और स्वजनों का करुण क्रंदन गूंजता रहा।