Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • begusarai
LIVE BLOG

PM Modi Begusarai Visit Live: 'मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी', बेगूसराय में प्रधानमंत्री का पिछली सरकारों पर हमला

Pm Narendra Modi Bihar Speech: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपना संबोधन दिया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने लालू परिवार को जमकर घेरा। इसके बाद पीएम मोदी ने बेगूसराय में अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने बरौनी यूरिया प्लांट का भी उद्घाटन किया।

By Sanjeev KumarSat, 02 Mar 2024 06:08 PM (IST)
News Article Hero Image

PM Modi Begusarai Visit Live: पीएम मोदी बेगूसराय में रेलवे की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय से लॉन्च होने वाली राष्ट्रव्यापी योजनाओं में से 29 हजार करोड़ की परियोजना बिहार के लिए होगी।

वहीं, पीएम मोदी औरंगाबाद में 21 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन किया। हालांकि, लोगों की अन्य मांगें भी हैं जिनमें मेडिकल कॉलेज की स्थापना, ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था, उत्तर कोयल नहर में फाटक लगाना और एक्सप्रेस वे का निर्माण है।

2 Mar 20246:08:12 PM
बेगूसराय में पिछली सरकारों पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बेगूसराय में कहा कि पुरानी सरकारों की बेरुखी के कारण बरौनी, सिंदरी, गोरखपुर, रामागुंडम के खाद कारखाने बंद पड़ गए थे। आज ये सारे कारखाने यूरिया में भारत की आत्मनिर्भरता की शान बन रहे हैं। इसलिए तो देश कहता है- मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।

2 Mar 20245:52:29 PM
बच्चा-बच्चा कह रहा अबकी बार 400 पार: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पहले ऐसे कार्यक्रम विज्ञान भवन में होते थे। मोदी ने दिल्ली को बेगूसराय में ले आया है। एक ही प्रोजेक्ट में इतना निवेश दिखाता है कि भारत बढ़ रहा है। यही पर रोजगार के अवसर बनेगे। पीएम मेदी ने कहा कि बच्चा बच्चा कह रहा अबकी बार 400 पार। पूर्वी भारत का तेज विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

2 Mar 20245:51:30 PM
पीएम मोदी ने जयमंगलागढ़ और नौलखा मंदिर को मंच से किया प्रणाम

 पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि जयमंगलागढ़ मंदिर व नौलखा मंदिर को प्रणाम करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि बेगूसराय की धरती प्रतिभावान की धरती है। किसान व मजदूर को मजबूत किया है। आज फिर बेगूसराय का गौरव लौट रहा है।

2 Mar 20245:37:04 PM
इस बार परमानेंट साथ हैं, सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दिलाया भरोसा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस बार परमानेंट साथ हैं। इस बार इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम के लिए पीएम का स्वागत करता हूं। वे आगे भी आते रहेंगे‌। 14 परियोजना का उद्घाटन व 36 का शिलान्यास यह बड़ी उपलब्धि है। बरौनी रिफाइनरी को अपग्रेड किया जा रहा है, मामूली बात नहीं है। हम कह देना चाहते लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें आएंगी।

2 Mar 20245:24:16 PM
सीएम नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने पीएम का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम ने संयुक्त रूप से पीएम मोदी का स्वागत किया।

2 Mar 20245:14:22 PM
पीएम मोदी बेगूसराय पहुंचे, केवल इन नेताओं को मंच पर मिली जगह

 पीएम मोदी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। वे थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, गिरिराज सिंह और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद हैं।

2 Mar 20244:15:53 PM
मां-बाप से कुर्सी तो मिल जाती है लेकिन उनके काम की चर्चा कभी नहीं करते: पीएम मोदी

PM Modi Aurangabad Speech: पीएम मोदी ने कहा कि NDA की शक्ति बढ़ने के बाद बिहार में परिवारवादी राजनीति हाशिए पर जाने लगी है। परिवारवादी राजनीति की एक और विडंबना है। मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन मां-बाप की सरकारों के काम का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं पड़ती है। ये है परिवारवादी पार्टियों की हालत।

2 Mar 20244:04:19 PM
पीएम मोदी ने बिहार को दी 3 गारंटी, कहा- तीसरे टर्म में इसे ही करूंगा पूरा

Pm Modi Aurangabad Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार का विकास,ये मोदी की गारंटी है। बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज, ये मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन-बेटियों को अधिकार,ये मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म में हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और विकसित बिहार बनाने के लिए काम करने के लिए संकल्पबद्ध है।

2 Mar 20243:58:40 PM
एक दौर था जब बिहार में लोग अपने घर से बाहर निकलने में डरते थे: पीएम मोदी

 PM Modi Aurangabad Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक वो दौर था जब बिहार के लोग अपने ही घरों से निकलने में डरते थे। एक ये दौर है जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही हैं। बिहार को वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें मिली हैं। अमृत स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। बिहार में जब पुराना दौर था। राज्य को अशांति, असुरक्षा और आतंक की आग में झोंक दिया गया था। बिहार के युवाओं को प्रदेश छोड़कर पलायन करना पड़ा।

2 Mar 20243:54:19 PM
पीएम मोदी ने लालू परिवार पर बोला हमला

PM Modi Aurangabad Speech: औरंगाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने एक बार फिर डबल इंजन की रफ्तार भी पकड़ ली है। इसलिए बिहार इस समय पूरे उत्साह में भी है और आत्मविश्वास से भी भरा हुआ है। आपके चेहरों की ये चमक बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरों पर हवाईयां उड़ा रही है।

#WATCH औरंगाबाद, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बिहार ने एक बार फिर डबल इंजन की रफ्तार भी पकड़ ली है। इसलिए बिहार इस समय पूरे उत्साह में भी है और आत्मविश्वास से भी भरा हुआ है... आपके चेहरों की ये चमक बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरों पर हवाईयां उड़ा रही है।" pic.twitter.com/EwuouowsVU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2024
2 Mar 20243:49:10 PM
पीएम मोदी ने भोजपुरी में संबोधन की शुरुआत की

PM Modi Aurangabad Visit: पीएम मोदी ने भोजपुरी में संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि रउवा सब के प्रणाम करइतही, औरंगाबाद के धरती के नमन करइत ही। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती पर आना कई मायने में मेरे लिए खास है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को मैंने भारत रत्न दिया जिसकी खुशी हर जगह है। हम काम की शुरुआत और उसे पूरा भी करते हैं। ये मोदी की गारंटी है।

2 Mar 20243:39:35 PM
हम ही कुछ दिन के लिए गायब हो गए थे: नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar on Pm Narendra Modi: सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बिहार में विकास योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। आप बहुत दिनों बाद आए हैं, हम ही कुछ दिन के लिए गायब हो गए थे। अब आप हमेशा आते रहेंगे। बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।

2 Mar 20243:36:42 PM
अब हम इधर-उधर जाने वाले नहीं, सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दिया भरोसा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से बात करते हुए कहा कि हम आपको आश्वस्त करते हैं कि अब हम इधर-उधर नहीं होने वाले। हम आप(NDA) के साथ रहेंगे।

2 Mar 20243:32:16 PM
सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं: सीएम नीतीश कुमार

सबसे पहले नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि लाखों की संख्या में लोग आए हैं, मैं सभी का स्वागत करता हूं। असम-दरभंगा फोरलेन पथ के बनने से नागरिकों को सुविधा मिलेगी। अब पटना से बिहटा आना-जाना आसान हो जाएगा। गंगा नदी पर छह लेन के पुल निर्माण से आमजन को लाभ होगा।

2 Mar 20243:30:28 PM
पीएम मोदी ने खींचकर नीतीश कुमार को पहनाया माला

Pm Modi Aurangabad Visit: पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जुगलबंदी एक बार फिर से देखने को मिली जहां पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के इनकार करने के बावजूद उन्हें माला पहना दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

#WATCH बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औरंगाबाद में स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्य में 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। pic.twitter.com/gNyQjZWrHP

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2024
2 Mar 20243:21:16 PM
औरंगाबाद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औरंगाबाद में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्य में 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।

#WATCH बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औरंगाबाद में स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्य में 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। pic.twitter.com/gNyQjZWrHP

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2024
2 Mar 20242:45:49 PM
पीएम मोदी गया एयरपोर्ट से औरंगाबाद के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया एयरपोर्ट से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वह कुछ ही देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

2 Mar 20242:21:41 PM
गया एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, नीतीश कुमार ने किया स्वागत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उनका स्वागत किया।

2 Mar 20241:58:44 PM
औरंगाबाद में प्रधानमंत्री की सभा मंच पर पहुंचे नित्यानंद राय

Pm Modi Aurangabad Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मंच पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंच गए हैं। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंसी, कराकाट सांसद महाबली सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव पहुंचे हैं। सभी को औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह बैठाए। ढाई बजे पीएम के आने का समय है। मंच पर बैठने के पहले जीतन राम मांझी मंच के सामने वीआईपी दीर्घा में बैठे। कुछ देर बैठने के बाद जब नित्यानंद राय मंच पर पहुंचे तब वे मंच पर गए। पीएम की सभा में भीड़ उमड़ पड़ी है।

2 Mar 20241:58:17 PM
गया एयरपोर्ट परअभेद्य सुरक्षा, जमीन से लेकर आकाश तक तैनात एसपीजी कमांडो

Pm Modi Bihar Visit Live: गया मोक्ष और ज्ञान की भूमि पर एक लंबे अरसे के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने वाला है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गया एयरपोर्ट पर अभेद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जमीन से लेकर आसमान तक एसपीजी के कमांडो तैनात है। साथ। ही गया एयरपोर्ट जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वाहनों की चेकिंग निरंतर जारी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के स्वागत करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पहुंच गए हैं।

2 Mar 20241:16:32 PM
सीएम नीतीश कुमार गया एयरपोर्ट पहुंचे, पीएम मोदी के साथ औरंगाबाद जाएंगे

गया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वागत करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेकर पहुंच चुके हैं।इससे पहले बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव भी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।

2 Mar 202412:27:59 PM
सभा स्थल पर जाने को पांच सड़कें बनाई गईं

PM Modi Begusarai Visit: बेगूसराय में सभा स्थल पर पहुंचने के लिए पांच सड़क बनाई गई है। एक नंबर सड़क से वीवीआइपी गुजरेंगे। जबकि शेष मार्ग से आम लोग प्रवेश कर सकेंगे। सभा स्थल में प्रवेश के लिए सभी को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा।

2 Mar 202412:12:27 PM
औरंगाबाद में जांच करते सुरक्षाकर्मी
blog images

 औरंगाबाद में महिला और पुरुष दोनों की जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

2 Mar 202412:10:59 PM
औरंगाबाद में पीएम मोदी को देखने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह
blog images

औरंगाबाद में प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए खासा उत्साह दिख रहा है। पीएम मोदी के सभा स्थल से कई तस्वीरें सामने आ रही है।

2 Mar 202412:00:39 PM
पीएम मोदी के मंच पर केवल इन नेताओं को मिलेगी जगह

 बेगूसराय में प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर जो नेता मौजूद रहेंगे उनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री मनसुख मांडविया, राज्यमंत्री भगवंत सुबा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हैं।

2 Mar 202411:28:33 AM
बेगूसराय में मंच पर बनाए गए हैं चार हेलिपैड

PM Modi Begusarai Visit: प्रधानमंत्री के आगमन को ले उलाव मैदान में मंच के पीछे ही चार हेलिपैड बनाए गए हैं। तीन हेलिपैड पर प्रधानमंत्री के तीन हेलिकॉप्टर जबकि एक हेलिपैड पर राज्यपाल का हेलिकॉप्टर उतरेंगे।

हवाई अड्डा की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई है। बिना अनुमति के किसी का भी प्रवेश वर्जित है। पुलिस पदाधिकारी व काम करने वालों के अलावा केवल मीडिया कर्मियों को ही आने का आदेश है। चारों ओर पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

2 Mar 202411:03:41 AM
बेगूसराय में ऐसी है पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था (PM Modi Security in Begusarai)

PM Modi Begusarai Visit: एसपीजी की सुरक्षा घेरे में उलाव हवाई अड्डा : पीएम नरेंद्र मोदी के उलाव हवाई अड्डा पर आयोजित जनसभा को ले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे मैदान को एसपीजी अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

सुरक्षा व्यवस्था ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सकेगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। शुक्रवार से ही सभा स्थल पर आमलोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। चारों ओर घेराबंदी का काम पूर्ण हो गया है।

जर्मन स्टेट हैंगर का निर्माण भी युद्ध स्तर पर जारी है। सभा स्थल पर एसपीजी के अधिकारी, वायु सेना के अधिकारी, बेगूसराय के डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी दिन-रात तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं। पीएम के आगमन को ले चार हेलिपैड बनाए गए हैं।

तीन पर पीएम का हेलिकाप्टर जबकि एक पर राज्यपाल का हेलिकाप्टर उतरेगा। यहां पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे एवं 1.60 लाख करोड़ रुपये की कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

2 Mar 202411:00:05 AM
पीएम मोदी औरंगाबाद को भी देंगे सौगात

PM Modi Aurangabad Visit: पीएम मोदी औरंगाबाद को भी  21 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, लोगों की अन्य मांगें भी हैं जिनमें मेडिकल कॉलेज की स्थापना, ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था, उत्तर कोयल नहर में फाटक लगाना और एक्सप्रेस वे का निर्माण है।

2 Mar 202410:58:48 AM
पीएम मोदी बेगूसराय में करेंगे बरौनी फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन

Pm Modi Begusarai Visit Live: पीएम मोदी आज बेगूसराय में सौगातों की झड़ी लगाएंगे। पीएम मोदी बेगूसराय को रेलवे की विभिन्न योजनाओं का सौगात देंगे। सबसे पहले वे बरौनी फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा आइओसीएल, भारत पेट्रोलियम व अन्य केंद्रीय मंत्रालयों की योजनाओं की सौगात यहां से बिहारवासियों को देंगे। जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के लांच होनेवाली राष्ट्रव्यापी योजनाओं में से 29 हजार करोड़ की परियोजना बिहार के लिए होगी। इन परियोजनाओं में 39 परियोजनाएं तेल एवं गैस क्षेत्र से जुड़ी है। 10 परियोजना रेलवे का भी है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us