विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2024: इस बार सावन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, क्या कहता है हिंदू पंचांग? एक-एक बात जानिए

Published: Thu, 11 Jul 2024 12:11 PM (IST)

इस बार सावन का महीने काफी खास रहने वाला है। कई सालों बाद ऐसा हो रहा है कि सावन के ...और पढ़ें

इस बार सावन के महीने में बन रहा दुर्लभ संयोग।
इस बार सावन के महीने में बन रहा दुर्लभ संयोग।

HighLights

  1. सावन महीने में इस बार बन रहा दुर्लभ संयोग
  2. भोले के भक्तों के लिए खास रहेगा सावन का महीना
  3. सावन के महीने में ग्रह, नक्षत्र एवं योगों का शुभ संयोग

संवाद सूत्र, नावकोठी (बेगूसराय)। Sawan 2024 इस बार सावन का महीना कुछ विशेष रहने वाला है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव की उपासना से विशेष लाभ मिलता है। सावन में पूजा-पाठ और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

सावन पर क्या कहता है हिंदू पंचांग?

पंडित उमेश मिश्र एवं पंडित सुरेश मिश्र ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। समापन 19 अगस्त को होगा। इस तरह से सावन के महीना पूरे 29 दिनों का होगा।

सावन पर बन रहा दुर्लभ संयोग

इसके अलावा इस बार सावन पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है।

दरअसल, इस बार सावन महीने की शुरुआत पहले सोमवार से हो रही है और समापन भी सोमवार को ही होगी। वहीं, 29 दिनों के सावन के महीने में कुल पांच सोमवार आएंगे।

सावन के महीने में ग्रह, नक्षत्र एवं योगों का कई तरह का शुभ संयोग भी बनने वाला है। सावन के पहले सोमवार पर प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बनेगा।

सावन माह में ग्रहों के संयोग से शुक्रादित्य, बुधादित्य, नवपंचम, गजकेसरी, कुबेर और शश जैसे राजयोगों का निर्माण होगा।

ये भी पढ़ें- Sawan Puja 2024: इस शुभ योग में करें भोले बाबा की पूजा, एकादशी का भी रखें ध्यान; हर मनोकामना होगी पूरी

ये भी पढ़ें- Mangala Gauri Vrat 2024: दुर्लभ 'द्विपुष्कर योग' समेत इन 5 शुभ संयोग में मनाया जाएगा मंगला गौरी व्रत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।