SH-55 पर एक घंटे में आधा दर्जन बाइक सवार घायल, 100 मीटर सड़क बेहद खराब
बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में एसएच-55 राजमार्ग खतरनाक स्थिति में है। मंझौल के पास सड़क पर गड्ढों के कारण एक घंटे में छह से अधिक बाइक सवार घायल हो ग ...और पढ़ें

SH-55 पर एक घंटे में आधा दर्जन बाइक सवार घायल,
HighLights
एसएच-55 पर एक घंटे में कई घायल
खराब सड़क के कारण दुर्घटनाएं
स्थानीय लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद सूत्र, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। अनुमंडल मुख्यालय मंझौल के महर्षि वत्स आश्रम के समीप राज्य राजमार्ग 55 लोगों के लिए खतरे का सबब बन गया है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सतह के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
रविवार की दोपहर एक घंटे के अंदर एक ही जगह छह से अधिक बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आगे और हादसे से बचाव के लिए सड़क पर लाल झंडा लगाकर खतरे का संकेत दे दिया।
मार्ग पूरी तरह डेंजर जोन बन गया
सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम कुमार और अभिनव कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने से यह मार्ग पूरी तरह डेंजर जोन बन गया है, जहां रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल सड़क को उखाड़कर मरम्मत कराने की मांग की, अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय निवासी आशीष कुमार, मंगलम कुमार, गुलशन कुमार आदि ने आरोप लगाया कि सड़क एंबुलेंस केवल औपचारिकता निभा रही है। शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। करीब सौ मीटर लंबा हिस्सा सबसे अधिक खराब है, जहां गड्ढे और ऊंचे हिस्से के कारण बाइक कम स्पीड में भी अनियंत्रित हो जाती है।
खबरें और भी
छठ पर्व में बाहर से आए लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। इन्हें सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं है, वे सामान्य गति में भी गुजरते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं की गई तो वे लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।