विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने महिलाओं से कर दिया बड़ा वादा; चुनाव से पहले खेला मास्टरस्ट्रोक; अब क्या करेंगे नीतीश?

Published: Fri, 06 Dec 2024 04:29 PM (IST)

Bihar Politics बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेगूसराय में एक प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश की ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव ने बेगूसराय में किया बड़ा एलान (जागरण)
तेजस्वी यादव ने बेगूसराय में किया बड़ा एलान (जागरण)

HighLights

  1. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी एक्टिव हो गए हैं
  2. तेजस्वी यादव ने अब महिलाओं के लिए बड़ा एलान कर दिया है

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Bihar Political News: बेगूसराय में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा वादा कर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि  यदि हम सत्ता में आते हैं तो सामाजिक सुरक्षा के तहत दिव्यांग, विधवा, वृद्ध आदि को चार सौ की जगह 15 सौ पेंशन देंगे।

तेजस्वी ने कहा कि प्रत्येक परिवार को दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त कराएंगे। विपक्ष में होने के नाते राज्य सरकार पर भी दबाव बनाएंगे कि वे प्रत्येक परिवार को अभी से दो सौ यूनिट बिजली फ्री दे।

मुख्यमंत्री को बोलने से रोका जा रहा: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री थक चुके हैं। अब उन्हें भाषण देने से भी रोका जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इस बार के दोनों सदन में मुख्यमंत्री ने एक भी गंभीर विषय पर कुछ नहीं बोले। मुख्यमंत्री सदन के नेता होते हैं, उनसे सभी को अपेक्षा रहती है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री को बोलने से रोका जा रहा है।

कौन रोक रहा है, यह तो स्वयं मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं। उक्त बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जिला अतिथि गृह में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को बेगूसराय में कार्यकर्ता जनसंवाद में भाग लेने पहुंचे थे।

केंद्र ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र में सरकार बनाने के लिए तीन-तीन बार ढेर सारे एमपी केंद्र को दिए।मगर केंद्र ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया।

आज केंद्र सरकार नीतीश कुमार के कंधों पर टिकी है, अगर अब भी वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला पाते हैं तो फिर कभी नहीं दिला पाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग सिर्फ 17 माह सरकार में रहे।

10 लाख नौकरियां उन्हीं के हाथों से दिलवाई, चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने का रास्ता साफ किया। आइटी, स्पोर्ट्स, टूरिज्म पालिसी मजबूत की। निवेशकों को बिहार में आमंत्रित किया। मगर उसके बाद कुछ नहीं हुआ। कोई नई स्कीम नहीं चली।

बिहार में आपराधिक ग्राफ बढ़ा है: तेजस्वी यादव

उन्होंने कहा कि बिहार में आपराधिक ग्राफ बढ़ा है, घटनाओं की सही से जांच तक नहीं हो पा रही है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री का सिर्फ चेहरा इस्तेमाल कर रहे हैं। तेजस्वी यादव के साथ राजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. तनवीर हसन, एमएलसी डा. उर्मिला ठाकुर, विधायक सतानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव, राजवंशी महतो सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने BPSC परीक्षार्थियों को कर दिया खुश, सीधे CM नीतीश को लिखा लेटर; कर दी बड़ी डिमांड

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने किया एक और वादा, नीतीश कुमार के वोटरों में सेंधमारी की कोशिश; सियासत तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।