Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: ठंड से पशुओं को बचाने के 5 सॉलिड तरीके, आपके मवेशी कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

    By jayant kumar Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 01 Feb 2024 05:02 PM (GMT+05:30)

    How to Protect Cattle From Cold ठंड में पशुओं का विशेष रूप से ख्याल रखें अभी ठंड समाप्त नहीं हुआ है। पशुपालक बथान के समीप अलाव लगा देते हैं इससे वहां ...और पढ़ें

    ठंड से पशुओं को बचाने के 5 तरीके (जागरण)
    ठंड से पशुओं को बचाने के 5 तरीके (जागरण)

    HighLights

    1. बछिया को दूध उचित मात्रा में पीने देना चाहिए, इससे उसका शरीर मजबूती बना रहेगा।
    2. पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. पंकज कुमार ने किसानों को टिप्स दी।

    संवाद सूत्र, वीरपुर (बेगूसराय)। Bihar News: ठंड में पशुओं का विशेष रूप से ख्याल रखें, अभी ठंड समाप्त नहीं हुआ है। पशुपालक बथान के समीप अलाव लगा देते हैं, इससे वहां पर आग लगने एवं पशु के जलने का हमेशा खतरा बना रहता है। बथान के पास धुआं भी नहीं करना चाहिए। उक्त बातें फजिलपुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. पंकज कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहीं।

    उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में विशेष रूप से दुधारू पशु एवं गर्भवती पशु सहित बछिया पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। बछिया को दूध उचित मात्रा में पीने देना चाहिए, इससे उसका शरीर मजबूती बना रहेगा। पशुओं को भोजन के रूप में भूसा के साथ हरा चारा मिलाकर देने से स्वास्थ्य ठीक रहता है।

    साथ ही समय-समय पर कृमि की दवा भी देनी चाहिए। इसके लिए निशुल्क दवा अस्पताल में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पशुओं को ठंड के मौसम में रात में बाहर नहीं छोड़ें, चूंकि बाहर छोड़ने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बथान को हमेशा साफ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए पशुओं को गुड़ खिलाएं। साथ ही पीने के लिए ताजा पानी देना चाहिए।

    Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में संजीवनी तलाशेगी कांग्रेस, सीमांचल में करेगी शक्ति प्रदर्शन

    Bihar Weather Today: बिहार में इस तारीख से होगी बारिश, कई शहरों में छाए रहेंगे बादल; दो जिलों ने तोड़ा ठंड का रिकॉर्ड


    खबरें और भी