विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेगूसराय में गायब किशोर की नृशंस हत्या से गांव में खलबली, शव खेत में मिलने से मचा हड़कंप

Published: Fri, 29 Aug 2025 05:28 PM (IST)

12 वर्षीय किशोर मनसुख कुमार की नृशंस हत्या से शुक्रवार को पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव निवासी श्यामलाल ...और पढ़ें

गायब किशोर की नृशंस हत्या से गांव में खलबली
गायब किशोर की नृशंस हत्या से गांव में खलबली

संवाद सूत्र, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। फूलमलिक पंचायत अंतर्गत खरहट गांव में 12 वर्षीय किशोर मनसुख कुमार की नृशंस हत्या से शुक्रवार को पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव निवासी श्यामलाल यादव के इकलौते पुत्र का शव काली स्थान के उत्तर स्थित खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। गुरुवार शाम से ही मनसुख लापता था, जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए साहेबपुर कमाल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शुक्रवार सुबह खेत में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव की स्थिति देखकर लोग सन्न रह गए। किशोर का गला धारदार हथियार से रेता गया था, पेट चीरा हुआ था और जननांग भी काटे गए थे। हत्या की क्रूरता को देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। शव के आस-पास खून के निशान नहीं मिलने से पुलिस को आशंका है कि किशोर की हत्या कहीं और कर शव को खेत में फेंका गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी साक्षी कुमारी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी मनीष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम तथा डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या से पहले अंग निकालने की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश में पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शव उठाने से रोकते हुए घटनास्थल पर ही जांच की मांग की। हालात को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक ललन यादव, पंचायत प्रतिनिधि सहित कई राजनीतिक दलों के नेता भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। मनसुख अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार में सभी शोक में डूब गए।स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल बन गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।