विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय में हादसा: नहाने के दौरान डूबने से 2 किशोरों की मौत

Published: Fri, 26 Jun 2026 06:45 AM (IST)

बेगूसराय के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार पत्थर घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो। (जागरण)

HighLights

  1. बेगूसराय में पत्थर घाट पर दो किशोरों की डूबने से मौत।

  2. नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में गए दोनों किशोर।

  3. गोताखोरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किए।

संवाद सहयोगी, लाखो (बेगूसराय)। नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार पत्थर घाट पर गुरुवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से दो किशोरों की मौत हो गई।

हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, नहाने के दौरान दोनों किशोरों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए।

आसपास मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी गई। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे की खोजबीन के पश्चात दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।

मृतकों की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी दिलीप रजक के 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार तथा अझौर वार्ड संख्या-08 निवासी मोहम्मद सौकत के 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद समसाद के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही नीमाचांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- बाढ़ में गंगा स्नान के दौरान डूबे 5 युवक, 1 की मौत; 3 को बचाया गया