बेगूसराय में नगर निगम के गंदे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया NH-31 जाम
बेगूसराय के लाखों पंचायत में नगर निगम के जमा गंदे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने NH-31 जाम कर दिया। ...और पढ़ें

रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)
HighLights
लाखों पंचायत में दो युवकों की डूबकर मौत।
नगर निगम के जमा गंदे पानी में हादसा।
ग्रामीणों ने NH-31 जाम कर विरोध जताया।
संवाद सहयोगी, लाखो (बेगूसराय)। लाखो पंचायत अंतर्गत रेलवे गुमटी संख्या 45 अयोध्याबाड़ी गांव से पूरब रेलवे गड्ढे में नगर निगम के जमा गंदा पानी में डूबने से दो युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सूजा पंचायत के कोहवा टोल शांतिनगर निवासी संजीत तांती के 25 वर्षीय पुत्र बमबम कुमार, लुझो तांती के 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और अर्जुन तांती के 29 वर्षीय पुत्र बमबम तांती ये तीनों अपने पड़ोसी राजकुमार तांती की पुत्री की शादी के लिए आ रहे बरात को अगवानी करने बाइक से जा रहा था।
टहनी पकड़कर बचाई जान
इसी दौरान उसका बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से सटे पानी भरा गड्ढा में जा गिरा। गढ्ढे में अत्यधिक पानी जमा रहने के कारण संजीत तांती के पुत्र बमबम कुमार और लुझो तांती के पुत्र रौशन कुमार की मौत डूबने से हो गई। जबकि अर्जुन तांती के पुत्र बमबम तांती पेड़ के टहनी पकड़कर अपनी जान बचाया।
घटना बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे की है। सूचना पाकर लाखो थाना के एसआई रविशंकर कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को गढ्ढे से निकाला।
दोनों युवक की डूबने से मौत की खबर जैसे ही कोहवा टोल शांतिनगर सूजा पहुंचा, वैसे ही स्वजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और नगर निगम आयुक्त से नगर निगम क्षेत्र के दूषित गंदा पानी ग्रामीण क्षेत्रों में बहाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम का गंदा पानी बहाने की व्यवस्था नगर निगम क्षेत्र में ही करना चाहिए।
पूर्व पंसस सुनील राय ने बताया कि 2021 में भारी पुलिस बल की निगरानी में अयोध्याबाड़ी रेलवे गुमटी संख्या 45 के पहुंच पथ को रात्रि में काटकर बेगूसराय की ओर से आ रही गंदा पानी को लाखो निपनिया टोल की ओर पानी बहा दिया गया, उस दिन से नगर निगम क्षेत्र का गंदा पानी अयोध्याबाड़ी और लाखो निपनिया टोल के बीच रेलवे गड्ढे में जमा रहता है।
खबरें और भी
इसी के किनारे से सड़क गुजरी है, जिससे होकर कोहवा टोल, शांतिनगर, चक्की टोला, निपनिया टोल के ग्रामीण गुजरते हैं।गंदा पानी से दुर्गन्ध निकलते रहता है। इस गढ्ढे में डूबने की कई घटना घट चुकी है।
ग्रामीणों ने NH-31 किया जाम

फोरलेन जाम करते ग्रामीण।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खातोपुर के समीप दोनों शव को एनएच 31 पर रखकर नगर निगम का पानी ग्रामीण क्षेत्रों में गिराने का विरोध किया और महमदपुर के समीप खोले गये भमरा को बंद करने की मांग की।
मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की। सूचना पाकर मुखिया राजेश कुमार, सूजा पंचायत मुखिया रामशीष शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि अवध शर्मा, बेगूसराय अंचलाधिकारी राहुल कुमार लाखो थानाध्यक्ष शुभम कुमार पाण्डेय ने आक्रोशित स्वजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।
4 लाख मुआवजा देने का आश्वासन
सीओ ने आपदा प्रबंधन कोष से चार-चार लाख मुआवजा देने का आश्वासन दिया और जिला अधिकारी से सड़क के किनारे बेरिकेटिंग लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटा, करीब दो घंटे तक एन एच 31 जाम रही।
जिससे सड़क के दोनों ओर छोटी बड़ी वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।