विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हत्या क्यों की, यह समझ से परे', अधेड़ ने मायके से देर से लौटने का पूछा कारण, फिर अचानक से पत्नी के सिर में मार दी गोली

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 27 Nov 2023 10:52 AM (IST)

Begusarai News बिहार के बेगूसराय में मानसिक रूप से बीमार अधेड़ ने अपनी पत्नी की जान ले ली। पत्नी के ...और पढ़ें

अधेड़ ने मायके से देर से लौटने का पूछा कारण, फिर अचानक से पत्नी के सिर में मार दी गोली
अधेड़ ने मायके से देर से लौटने का पूछा कारण, फिर अचानक से पत्नी के सिर में मार दी गोली

HighLights

  1. बेगूसराय निवासी महिला बीमार पिता को देखने गई थी मायका
  2. मानसिक रोगी है आरोपित पति, भागलपुर में चल रहा उपचार

जागरण संवाददाता, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार की रात चरित्र पर संदेह में एक अधेड़ ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

महिला बीमार पिता को देखने मायके गई थी। वहां तीन दिन बिता शनिवार को ससुराल लौटी थी। पति ने मायके से देर से लौटने का कारण पूछा। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई। इतने में पति ने पिस्तौल निकाल ली और सिर में सटाकर पत्नी को गोली मार दी।

आरोपित फरार

घटना के बाद वह भाग निकला। आरोपित पति रघुनाथपुर निवासी सोनेलाल राय का पुत्र नंद किशोर राय है और मृतक पत्नी सालो देवी थी। महिला के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों को नामजद करते हुए प्राथमिकी कराई है। सभी नामजद आरोपित फरार हैं।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलते ही बलिया डीएसपी विनय कुमार राय व थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने मौके पर जांच पड़ताल की है। कहा जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के बालिग बच्चों ने घटना के पहले मां-पिता के बीच झगड़े की बात बताई है।

आरोपित का मेंटल हास्पिटल में चल रहा इलाज

पड़ोसियों के अनुसार, आरोपित पति का उपचार भागलपुर स्थित मेंटल हास्पिटल में चल रहा है। वह दियारे में रहकर खेती करता था और कभी-कभी ही घर आता था। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि पति-पत्नी में किसी प्रकार का झगड़ा होते किसी ने नहीं देखा। हत्या क्यों की, यह समझ से परे है।

ये भी पढ़ें -

Kartika Purnima: नदी-घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने कारखानों के गंदे पानी में भी कर लिया स्नान; लगाई आस्था की डुबकी

Photos: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, बिहार के कई नदी-घाटों से तस्वीरें आईं सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।