Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Begusarai News: हथियार लहराते हुए रील बना रहे युवा, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 07:29 PM (IST)

    बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शादी समारोहों में हथियार लहराते युवकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह ...और पढ़ें

    इंटरनेट मीडिया पर हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल। जागरण फोटो
    इंटरनेट मीडिया पर हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल। जागरण फोटो

    HighLights

    1. चेरियाबरियारपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद |
    2. युवक का हथियार लहराते वीडियो वायरल |
    3. पुलिस ने जांच शुरू की, होगी कार्रवाई |

    जागरण संवाददाता, मंझौल (बेगूसराय)। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते कुछ माह में शादी समारोह के दौरान युवकों के द्वारा हथियार का प्रदर्शन करना आम बात हो गई है।

    प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि लगातार उनके द्वारा ना सिर्फ अवैध हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है बल्कि उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर प्रशासन को खुली चुनौती दी जा रही है।

    ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के मेहदा शाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार से सामने आया है। इसमें एक युवक का हथियार लहराते हुए गाने पर नृत्य करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक प्रखंड क्षेत्र मेहदा शाहपुर पंचायत के वार्ड चार निवासी मो. हदीस अंसारी के पुत्र मो. जुनैद अंसारी उर्फ बब्बू बताया जा रहा है।

    फेसबुक पर बब्बू किंग नाम के फेसबुक अकाउंट पर ऐसी कई तस्वीरें प्रसारित की गई हैं। वर्तमान में जिला प्रशासन इस तरह के आपराधिक मामलों में काफी सख्त है।

    बावजूद इसके लोग कानून को हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार कई तस्वीरें सामने आ जाती हैं।

    इससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। बीते दिनों भी इसी थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर, श्रीपुर पंचायत के विदेशीटोल सहित भगवानपुर एवं छौड़ाही प्रखंड सहित कुछ और क्षेत्र से इस तरह का वीडियो प्रसारित हुआ था।

    जिस पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराधी जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं। उक्त बाबत डीएसपी नवीन कुमार ने बताया की प्रसारित वीडियो की जांच की जा रही है। प्राथमिकी अंकित कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बेगूसराय में प्रतिवर्ष बढ़ रहे है औसतन चार सौ से अधिक एड्स मरीज

    यह भी पढ़ें- Bihar Voter List 2025: रेडलाइट एरिया में रहने वाले लोगों का दर्द, कहां से लाएं माता-पिता की पहचान?