Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News : नवगछिया में महिला की हत्या के बाद उपद्रव मामले में 40 नामजद, 250 अज्ञात पर मामला दर्ज

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 04:53 PM (IST)

    Bihar Crime News बिहार के नवगछिया में हुई महिला की हत्या के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उपद्रव की घटना के बाद से गांव ...और पढ़ें

    Bihar Crime : नवगछिया में महिला की हत्या के बाद उपद्रव मामले में 40 नामजद, 250 अज्ञात पर मामला दर्ज
    Bihar Crime : नवगछिया में महिला की हत्या के बाद उपद्रव मामले में 40 नामजद, 250 अज्ञात पर मामला दर्ज

    HighLights

    1. रैपिड एक्शन फोर्स और एसटीएफ रंगरा में कर रही है गश्त
    2. विधायक गोपाल मंडल के बयान की कांग्रेस नेता ने की निंदा
    3. मुख्य अभियुक्त कारेलाल ठाकुर व सोनू ठाकुर को भेजा गया जेल

    जागरण टीम, नवगछिया/भागलपुर। रंगरा सहायक थाना के दक्षिणबारी टोला में महिला की हत्या के बाद उपद्रव करने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रंगरा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजीत वारसी के बयान पर सोमवार को 40 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    रंगरा गांव के दक्षिणबारी टोला निवासी कैलाश ठाकुर, उर्मिला देवी, रानी देवी, दिनेश मंडल, श्रवण मंडल, गूगल मंडल, सीता देवी सहित अन्य को नामजद आरोपित बनाया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इन पर जल्द ही कार्रवाई शुरू होगी।

    उल्लेखनीय है कि दक्षिणबारी टोला निवासी लापता शोभा देवी की हत्या के बाद रविवार सुबह शव मिलने पर रंगरा में उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की थी।

    पुलिस वाहन सहित कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। आरोपितों के घर तोड़फोड़ और आगजनी की थी। शोभा देवी दूध बेचने का काम करती थी।

    गांव में तनाव को देखते हुए सोमवार को भी रैपिड एक्शन फोर्स और एसटीएफ कैंप कर रही थी। मृतक महिला के स्वजन पुलिस सुरक्षा में हैं।

    उपद्रव के बाद रंगरा के दक्षिणवारी टोला में सन्नाटा पसरा हुआ है और सड़कें सुनसान पड़ी है। नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि लापता महिला की हत्या मामले में दो आरोपितों कारेलाल ठाकुर एवं सोनू ठाकुर की गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।

    वहीं, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजीत वारसी ने बताया कि किसी भी निर्दोष के साथ दुर्व्यवहार नहीं होगा। घटना के बाद पूरी एहतियात बरती जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि शंकर सिंह अशोक ने गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के बयान की निंदा की है।

    खबरें और भी

    विधायक मंडल ने अमर्यादित भाषा का किया प्रयोग, दर्ज हो मुकदमा

    विधायक गोपाल मंडल द्वारा नवगछिया एसपी के संबंध में अमर्यादित बयान का बिहपुर विधायक ई़ कुमार शैलेंद्र कड़ा प्रतिकार किया है। उन्होंने कहा है कि गोपालपुर विधायक एसपी के खिलाफ गलत ब्यानबाजी कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि गोपालपुर विधायक जो खुद कर रहे हैं, वह आरोप दूसरे पर लगा रहे हैं। अमर्यादित भाषा बोलने वाले विधायक पर मानहानि का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। विधायक को एसपी से माफी मांगनी चाहिए। ईं. शैलेंद्र ने कहा कि रंगरा में जो घटना घटी, वह शर्मनाक है।

    उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। घटना में शामिल अपराधियों पर उचित कार्रवाई होना चाहिए, जो नवगछिया पुलिस कर रही है।

    गांव में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

    एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बयान जारी कर बताया है कि रविवार को उपद्रव को शांत करने के लिए पुलिस ने दो चक्र फायरिंग की थी। इससे भीड़ को तितर बितर किया गया।

    उपद्रव शांत करने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    यह बयान एसडीपीओ ने इंटरनेट मीडिया पर जारी किया है। रंगरा में शोभा देवी के स्वजनों को सुरक्षा देने के लिए पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की नियुक्ति दंडाधिकारी के साथ की गई है। साथ ही तीन अन्य जगहों पर भी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की नियुक्ति दंडाधिकारी के साथ की गई है।

    गांव की बिजली काट कर शनिवार रात शोभा देवी का शव फेंकने का आरोप स्वजनों ने लगाया था। इसकी जांच करने बिजली विभाग के सहायक अभियंता वरुण कुमार रंगरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर में स्विच लगा है। इससे कोई भी बिजली काट सकता है।

    बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि

    पुलिस सुरक्षा के बीच शोभा देवी के शव का अंतिम संस्कार रविवार देर रात कराया गया। बड़े पुत्र मनीष कुमार ने मुखाग्नि दी। शोभा देवी के छह बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पंचायत समिति सदस्य ने बताया राजनीतिक साजिश

    शोभा देवी की हत्या के मुख्य आरोपित पंचायत समिति सदस्य जिमी ठाकुर उर्फ प्रदीप ठाकुर ने बयान जारी कर कहा है कि मुझे और मेरे परिवार को राजनीतिक लोगों द्वारा फंसाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि शोभा देवी की खोजबीन में हमलोगों ने पूरा सहयोग किए। मृतके के स्वजन के पास हमारे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर बयान जारी किया है।

    आरोपित पक्ष ने दर्ज कराया मामला, लगाया लूटपाट करने का आरोप

    रंगरा में रविवार को एक महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुनील ठाकुर उर्फ कारेलाल ठाकुर की पत्नी पुष्पा देवी ने 13 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    उन्होंने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने, लूटपाट करने व आगजनी करने का मामला दर्ज कराया। पुष्पा देवी ने बताया कि साजिश के तहत पति और परिवार के लोगों को इस मामले में फंसाया गया है।

    उन्होंने बताया कि मृतक महिला के 10 लोगों ने 16 फरवरी को घर की पांच बार जांच की थी, लेकिन कुछ भी नहीं मिला था। 17 फरवरी को पुन: भीम मंडल सहित दो लोग घर की जांच की थी। फिर रात में भी जांच की थी।

    इस जांच में पति भी सहयोग कर रहे थे। पूरी जांच का वीडियो भी मौजूद है, लेकिन अचानक 18 फरवरी की सुबह छह बजे भीड़ घर में जबर्दस्ती घुसकर पति और परिवार के अन्य सदस्यों को जान मारने की नीयत से मारपीट करने लगी।

    इससे हमलोग घायल हो गए। घर में लूटपाट कर आग लगा दिया गया। इससे सबकुछ बर्बाद हो गया। पुष्पा देवी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही पूरे परिवार की सुरक्षा करने की गुहार नवगछिया एसपी से लगाई है।

    रंगरा थानाध्यक्ष हो बर्खास्त

    भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, इनौस के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, ऐपवा जिला सचिव रेणु देवी, कंचन देवी एवं मीना देवी की सात सदस्यीय जांच टीम रंगरा पहुंची।

    टीम ने कर मृत शोभा देवी के स्वजनों एवं आसपास के ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। भाकपा माले की ओर से मंगलवार को इस जघन्य घटना के खिलाफ नवगछिया में प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा।

    कहा कि रंगरा थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी एवं उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने, सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने, मृतक के स्वजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी।

    वहीं, रोष जताते हुए कहा कि मृतका के स्वजनों को दाह संस्कार करने के लिए प्रशासन की ओर से सहायता राशि भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Crime News: बांका में बरात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले; पांच लोग घायल

    Bihar News: बरात देख घर लौट रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अचेता अवस्था में छोड़कर फरार हो गए आरोपी