Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amazing Wedding : मुस्लिम लड़की को भाया हिंदू धर्म, प्रेमी राम के साथ झारखंड से आयी बिहार, प्रेम की हुई जीत

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 01:44 PM (IST)

    Amazing Wedding Ram and Muskan झारखंड की एक मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़का से प्यार हो गया। दोनों भागकर बिहार आ गए। भागलपुर के पीरपैंती में मुस्लिम लड़ ...और पढ़ें

    Amazing Wedding Ram and Muskan : झारखंड की प्रेमी प्रेमिका ने बिहार के भागलपुर में की शादी।
    Amazing Wedding Ram and Muskan : झारखंड की प्रेमी प्रेमिका ने बिहार के भागलपुर में की शादी।

    ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। Amazing Wedding Ram and Muskan : झारखंड के गोड्डा जिला के मेहरमा ठाकुरगगंटी प्रखंड के सीआरडीह गांव की एक मुस्लिम युवती ने मेहरमा कसबा गांव के हिंदू युवक से शादी कर ली है। लड़की का ननिहाल कछुआ गांव में था। इसी लड़की का दो वर्ष पूर्व उसी गांव के मुस्लिम युवक से उसकी शादी हो गई थी। लेकिन वह कछुआ गांव के ही एक हिंदू युवक से प्रेम करती थी। स्वजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो लड़की की शादी अपने ही जाति व मत के एक युवक से करवा दी। लेकिन शादी के बाद से उसका मन नहीं लग रहा था। वह अपने पुराने प्रेमी हिंदू युवक को नहीं भूल पा रही थी। दोनों का मिलना जुलना जारी था। हिंदू युवक भी अपनी मुस्लिम प्रेमिका से बिना नहीं रह पा रहा था। दो दिन पूर्व दोनों भागकर बिहार आ गए। मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से भागलपुर के पीरपैंती में शादी कर ली। इस शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी बात यह है कि एक मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदल कर सनातन धर्म को स्वीकार किया। उसके बाद हिंदू लड़के से शादी कर ली।

    राम कुमार और मुस्कान खातून की प्रेम कहानी

    राम कुमार और मुस्कान खातून की प्रेम कहानी काफी चर्चा में है। दोनों 17 अक्टूबर को घर से फरार हो गए थे। प्रेमी प्रेमिका गोड्डा कोर्ट पहुंच कर वकील से मिले। लड़की के परिवार वालों ने कोर्ट परिसर के अंदर ही लड़की को पीट दिया। पुलिस ने हालात को काबू में किया। लड़की को पुलिस सुरक्षा दी। लड़की ने कोर्ट में कहा कि मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की कोपुलिस प्रशासन के तरफ से सुरक्षा प्रदान किया गया। 

    मुस्लिम लड़की ने सनातन धर्म अपनाया

    मुस्‍कान ने अपने प्रेमी के साथ भागलपुर के पीरपैंती के एक मंदिर में सनातन धर्म को अपनाते हुए हिंदू प्रेमी से शादी की। लड़की ने बताया कि मेरे स्वजन मुझे जान से मरने की धमकी भी दे रहे हैं। लड़का ने बताया है कि हमारे परिवार वाले भी इस शादी को स्वीकार रहे है। लड़की के परिवार वाले मेरे परिवार वालों को लगातार धमकी दे रहे हैं। मुस्‍कान ने कहा कि वह सनातन हिंदू धर्म अपना कर काफी खुश हैं। अब वह इसी धर्म को मानेंगी। अपने पति के साथ रहेंगी। राम ने कहा कि हमदोनों काफी दिनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन मुस्कान के स्वजनों ने इसकी मर्जी के खिलाफ शादी करवा दी थी। मुस्कान वहां खुश नहीं थी। इसलिए फिर से दोनों ने मिलने का फैसला किया। राम कुमार व मुस्कान काफी खुश हैं। दोनों ने कहा कि सनातन संस्‍कृति काफी अद्भुत है।