विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में खौफनाक वारदात: पिता के पास सो रहे 3 साल के मासूम का अपहरण, गला घोंटकर हत्या; बोरे में मिला शव

Published: Thu, 30 Jul 2026 08:58 PM (IST)

नाथनगर के लालूचक में पिता के साथ सो रहे तीन साल के मासूम दिव्यांशु का अपहरण कर गला घोंटकर हत्या ...और पढ़ें

पिता के पास सो रहे 3 साल के मासूम का अपहरण, गला घोंटकर हत्या

पिता के पास सो रहे 3 साल के मासूम का अपहरण, गला घोंटकर हत्या

HighLights

  1. तीन साल के मासूम दिव्यांशु का अपहरण कर हत्या।

  2. शव प्लास्टिक के बोरे में खेत से बरामद।

  3. मुख्य आरोपी सुभाष मंडल फरार, पुलिस जांच जारी।

संवाद सहयोगी, नाथनगर। नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक में अपराधियों ने पिता के साथ सोए तीन साल के मासूम को घर से उठा लिया और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया। मृतक की पहचान पंकज मंडल के पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

स्वजनों और ग्रामीणों ने शव को चंपानगर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रखकर प्रदर्शन और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भी वे नहीं माने। बाद में शांति समिति के सदस्यों और बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप के बाद करीब 45 मिनट बाद जाम समाप्त किया।

पुलिस ने मृतक के पिता पंकज मंडल के बयान पर सुभाष मंडल, उसकी मां सुलेखा देवी, मुकेश मंडल उर्फ मुलो मंडल और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।

सुभाष मंडल के पिता और उसकी कथित प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपित सुभाष मंडल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

सुबह तलाश के दौरान मिला शव

स्वजनों के अनुसार दिव्यांशु रात में पिता के साथ प्रथम तल पर सो रहा था। सुबह पिता की आंख खुली तो वह गायब मिला। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब सात बजे घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर खेत में प्लास्टिक के बोरे में उसका शव बरामद हुआ।

मां ने मुख्य आरोपित पर जताया संदेह

मृतक की मां सुलेखा देवी ने बताया कि बेटे की तलाश के दौरान सुभाष मंडल के पैरों और कपड़ों पर कीचड़ लगा था। उन्होंने बताया कि पहले भी सुभाष को उनके घर आने-जाने से मना किया गया था। बाद में उसी के खेत के पास बोरे में बच्चे का शव मिलने से परिवार का संदेह और गहरा गया। पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है।

डॉग स्क्वायड, एफएसएल और एसटीएफ ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर, डाग स्क्वायड, एफएसएल और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

डॉग स्क्वायड को बच्चे के घर से खेत तक आने-जाने के संकेत मिले हैं। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

लालूचक में तीन वर्षीय बच्चे का शव प्लास्टिक के बोरे में खेत से बरामद हुआ है। पिता के बयान पर चार लोगों को नामजद किया गया है। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी चल रही है। - राकेश कुमार, डीएसपी-2

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।