Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Awas Yojana 2024: 50 हजार लोगों को अब भी है सपनों का घर मिलने का इंतजार; आखिर कब मिलेगा प्रधानमंत्री आवास?

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 04:32 PM (IST)

    बिहार के भागलपुर जिले में 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को अब भी प्रधानमंत्री आवास योजना का इंतजार है। यह भी पता चला है कि जिले को पिछले तीन साल से प्रध ...और पढ़ें

    50 हजार लोगों को अब भी है सपनों का घर मिलने का इंतजार।
    50 हजार लोगों को अब भी है सपनों का घर मिलने का इंतजार।

    HighLights

    1. भागलपुर जिले में 50 हजार 715 लोगों को आवास का इंतजार
    2. जिले को पिछले 3 साल से नहीं मिला है PM Awas Yojana का लक्ष्य
    3. आवंटन के बावजूद आवास नहीं बनाने वालों पर कस रहा शिकंजा

    नवनीत मिश्र, भागलपुर। PM Awas Yojana 2024 जिले में 50 हजार 715 लाभुकों को आवास योजना का इंतजार है। जिले को पिछले तीन साल से प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य नहीं मिला है। कहलगांव प्रखंड में सबसे अधिक 7748 आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    खरीक प्रखंड में 6704 आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सुल्तानगंज में 4627, पीरपैंती में 3306, सबौर में 3235, सन्हौला में 3029 आवास बनाने का लक्ष्य है।

    पिछली बार वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले को 15 हजार 298 आवास का लक्ष्य मिला था। इनमें से 332 आवास बनना अभी बाकी है। इनमें से 48 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। शेष लाभुकों को जल्द से जल्द आवास बनाने के दबाव बनाया गया है।

    सबसे अधिक आवास जगदीशपुर में 64 बनना शेष रह गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची तैयार कर ली गई है। योजना का लक्ष्य आते ही प्रखंडों को आवंटित कर दिया जाएगा।

    कहा जा रहा है कि बजट के बाद लक्ष्य जिले को आवंटित कर दिया जाएगा। लाभुक प्रखंड से लेकर जिला कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इतना ही नहीं मुखिया भी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।

    छह वर्षों में 1421 आवास का निर्माण नहीं हो सका पूरा

    पिछले छह वर्षों में 1421 आवास का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। काफी कड़ाई के बाद 77 आवास का निर्माण शुरू किया गया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक जिन लाभुकों को आवास मिला है, उनमें से 186 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 261 लाभुक क्षेत्र से बाहर हैं।

    वित्तीय वर्ष 2016-17 में 218 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दे दी गई है। 17-18 में 87, 19-20 में 512 व 20-21 में 336 लोगों ने प्रथम किस्त की राशि लेकर आवास नहीं बनवाया। ऐसे सभी लोगों पर सर्टिफिकेट केस दायर किया गया है। 70 ऐसे लाभुक हैं, जिनका कोई उत्तराधिकारी है। ऐसे लाभुकों को प्रथम किस्त तो दे दिया गया है, लेकिन आवास निर्माण शुरू नहीं हो पाया।

    खबरें और भी

    40 ऐसे लाभुक हैं, जिनके उत्तराधिकारी तो हैं, लेकिन आवास का निर्माण नहीं कराना चाह रहे हैं। 76 ऐसे लोग हैं, जिनके उत्तराधिकारी हैं और आवास बनाना चाह रहे हैं। 16 लोगों आवास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana 2024: 73 हजार गरीब परिवारों की जगी आस, जल्द मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

    ये भी पढ़ें- Bihar Land News: बिहार में है 3 पाकिस्तानी नागरिकों की जमीन, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम; नोटिस जारी